CBSE 10th 12th Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार भारत में 8 हजार स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। दुनिया के 26 देशों के विद्यार्थी भी इस परीक्षा में शामिल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक 44 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन हर छात्र को करना अनिवार्य है। इन निर्देशों के बारे में जानते हैं। सीबीएसई की ओर से 3 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें:CBSE एग्जाम के लिए DMRC की खास व्यवस्था, छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगी ये सुविधाएं
प्राइवेट और रेगुलर दोनों प्रकार के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाने की बात CBSE ने कही थी। प्राइवेट स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in का ऑप्शन भी दिया था। सीबीएसई ने कहा था कि रेगुलर छात्र अपने एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं क्लास का 15 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा। सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे के बीच परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं क्लास की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपने सेंटर पर पहुंचना होगा।
10 बजे के बाद किसी विद्यार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। सीबीएसई के अनुसार सभी विद्यार्थी अपनी स्कूल ड्रेस में एग्जाम सेंटर आएंगे। प्राइवेट स्टूडेंट्स को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सभी विद्यार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड लाना होगा। निजी स्टूडेंट्स को फोटो आधारित पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। पारदर्शी पाउच में ही विद्यार्थी पेंसिल, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पानी की बोतल आदि ला सकते हैं।
इन चीजों पर बैन
कोई भी स्टूडेंट अपने साथ मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, स्मार्टवॉच, कैमरा, पेजर आदि नहीं ला सकता। कैलकुलेटर, पैन ड्राइव, प्रिंटेड पाठ्य सामग्री, वॉलेट, हैंडबैग, पाउच आदि भी नहीं ला सकते। मधुमेह रोगियों को छोड़कर किसी अन्य को खाद्य पदार्थ लेकर जाने की अनुमति नहीं है। विद्यार्थियों को हिदायत दी गई है कि वे एक दिन पहले अपने परीक्षा सेंटर का दौरा कर सकते हैं, ताकि परीक्षा के दिन कोई दिक्कत न हो। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें:अभिनव चंद्रचूड़ कौन? जो SC में कर रहे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की पैरवी, पिता रहे चुके CJI
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines