CAT 2023 Notification: देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 (CAT 2023) में भाग लेने को इच्ठुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईएम लखनऊ द्वारा 30 जुलाई को इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
कैट स्कोर का उपयोग आईआईएम और अन्य भाग लेने वाले बी-स्कूलों द्वारा अपने एमबीए पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है। कोई केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं है और उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए भाग लेने वाले संस्थानों की वेबसाइटों पर अलग से आवेदन करना होगा।
CAT 2023 eligibility: ये चाहिए योग्यता
इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं उम्मीदवार जिस भी डिग्री से ग्रेजुएट हुए हैं उसमें उनके 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक होने चाहिए। एससी और एसटी के लिए पासिंग प्रतिशत 45 ही है।
CAT 2023 Paper Pattern: ऐसे होगा पेपर
कैट 2023 किस पेटर्न में आयोजित होगी ये तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन पिछले साल के मुताबिक इसमें तीन भाग होंगे। जिसमें वर्बल एबिलिटी और रिडिंग, लॉजिकल रिजनिंग और एप्टीट्यूट शामिल होगा। परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसका आयोजन कंप्यूटर मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
कैट में क्वालिफाई करना प्रवेश की गारंटी नहीं देता है क्योंकि संस्थानों में आगे प्रवेश दौर होते हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। हालांकि फिर भी ये परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 hr agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines