BSEB 10th, 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर 15 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी ने ट्वीट कर कहा की, “बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है।”
जिन छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे 15 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क जमा करके पूरा कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
रेगुलर कोर्स- 1400 रुपये
वोकेशनल कोर्स – 1800 रुपये
लेट फीस – 150 रुपये।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती पाए जाने पर उम्मीदवार स्कूल के प्रमुख से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित स्कूल प्रमुख वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
BSEB 10th, 12th Exam 2023 Registration: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर मैट्रिक, इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- हार्ड कॉपी डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में आयोजित करेगा। एडमिट कार्ड जनवरी के अंत तक जारी होने की उम्मीद है, और आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines