बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 82.11% छात्रों ने बाजी मारी है। आंकड़ों से अनुसार, 15 लाख 85 हजार से ज्यादा छात्रों में से 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी, अंशु और रंजन तीनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों ने परीक्षा में 500 में से कुल 489 अंक हासिल किए हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर 2025: टॉर 3 रैंकर्स
रैंक 1:
– साक्षी कुमारी (97.80%)
– अंशू कुमारी (97.80%)
– रंजन वर्मा (97.80%)
रैंक 2:
– पुनित कुमार सिंह (97.60%)
– सचिन कुमार राम (97.60%)
– प्रियांशु राज (97.60%)
रैंक 3:
– मोहित कुमार (97.40%)
– सूरज कुमार पांडे (97.40%)
– कुशी कुमारी (97.40%)
– प्रियांशु रंजन (97.40%)
– रोहित कुमार (97.40%)
फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन से इतने छात्र हुए पास
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से 4 लाख 70 हजार 845 छात्र पास हुए हैं। वहीं सेकेंड डिवीजन से 4 लाख 84 हजार 12 छात्र और थर्ड डिवीजन से 3 लाख 7 हजार से ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की है. यह परीक्षा परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की ओर से जारी किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित रहे।
लड़कों ने मारी बाजी
वहीं, इस साल बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% है, जबकि इस साल 83.65% लड़कों ने बाजी मारी है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines