BSEB Inter result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड इंटर के परिणाम 2023 घोषित करेगा। जो उम्मीदवार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे दोपहर 2 बजे biharboardonline.bihar.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
Bihar School Examination Board ने किया ट्वीट
आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे।
बोर्ड परिणामों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा और उसके तुरंत बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर चेक करने का सीधा लिंक जोड़ा जाएगा। बीएसईबी इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित करेगा। इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
Bihar Board Inter result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इंटर के स्कोर देखने का लिंक होम पेज पर दिखाया जाएगा।
- लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पासिंग क्राइटेरिया
बिहार बोर्ड प्रत्येक 100 अंकों के लिए एक-एक पेपर कुल 500 अंक के आयोजित करता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 को पास करने के लिए, छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जिनमें 30 प्रतिशत पास अंक हैं।
टॉपर्स को मिलेगा ये इनाम
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में जो छात्र परीक्षा में टॉप (BSEB 12th Toppers) करते हैं सरकार उन्हें 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर देती है। इसीप्रकार दूसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलता है। इस वर्ष उन्हें क्या कुछ मिलेगा इसे रिजल्ट जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जायेगा।
Bihar Board 12th 2023 Topper list
सूत्रों के अनुसार जमुई, भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मोतिहारी, पटना, समस्तीपुर, सासाराम, गोपालगंज, वैशाली, बांका, गया, नवादा, लखीसराय जिलों के छात्र के टॉपरों की लिस्ट के शामिल होने की सूचना है। औरंगाबाद जिले के सबसे अधिक टॉपर्स की होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एसएस कॉलेज के सबसे अधिक टॉपर्स बन सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी, और बीएसईबी के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक निर्धारित की गई थी। कुल 96,63,774 कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का अब विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि कुल 69,44,777 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए करीब 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines