Bihar Board 10th Result 2024 Declared: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। बिहार बोर्ड ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बीते कुछ सालों से बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम आने के 8 से 10 दिन के अंदर मैट्रिक का रिजल्ट आ जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। रिजल्ट वाले दिन सभी छात्र सुबह से ही बार-बार वेबसाइट चेक करने लगते हैं। इसकी वजह से कभी-कभार वेबसाइट काम नहीं करती है। इसके अलावा कई बार तकनीकी खराबी के कारण भी वेबसाइट क्रैश हो जाती है। अगर आपको भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है तो वेबसाइट क्रैश होने के बावजूद परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे आप मैट्रिक का रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: इंटरनेट के बिना कैसे चेक कर सकते हैं मैट्रिक का रिजल्ट? जानें प्रोसेस
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर किसी भी वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो आप एसएमएस के जरिए बिहार बोर्ड के 10वीं के परिणाम देख सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने के पूरे प्रोसेस के बारे में।
Bihar Board Matric Result 2024 Live Updates in Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें
1. बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए नए संदेश में BIHAR10 स्पेस (रोल नंबर) डालें।
2. संदेश लिखने के बाद आप ये मैसेज 56263 मोबाइल नंबर पर भेज दें।
3. मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजते ही, आपके फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट की कॉपी आ जाएगी।
4. फ्यूचर के लिए आप रिजल्ट का स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं।
बीएसईबी का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट से जुड़ा अगर आपका कोई सवाल है, तो इसके लिए बीएसईबी द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट क्रैश होती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी रिजल्ट जान सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड का ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर 06122230009 है।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
संबंधित खबरें
दशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 hrs agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
3 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
8 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
8 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
10 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
13 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines