Australian Student Visa: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने और फिर वहां नौकरी करने का सपना अब आसानी से पूरा नहीं हो सकेगा। ऑस्ट्रेलिया के कई विश्वविद्यालयों में भारत के पांच राज्यों (केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर समेत) के छात्रों को दाखिला देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
जबकि हाल ही के एक आदेश के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विश्वविद्यालयों ने भी नोटिस जारी करते हुए इन्हीं भारतीय राज्यों के आवेदनों को रोक दिया है। ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार कहा गया है कि ये छात्र यहां स्टूडेंट वीजा पर आते हैं और फिर नौकरी करने लगते हैं।
इन दो संस्थानों ने हाल ही में लगाई रोक
जानकारी के मुताबिक दो बड़े ऑस्ट्रेलियाई संस्थान विक्टोरिया में फेडरेशन यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने फर्जी वीजा आवेदनों की संख्या में वृद्धि के बीच भारतीय राज्यों से छात्रों की भर्ती पर रोक लगाने का फैसला किया है। साथ ही आवेदन खारिज किए जा रहे है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि ये भारतीय राज्यों के छात्र स्टूडेंट वीजा का गलत इस्तेमाल करते हुए नौकरी करने के लिए आते हैं।
ऑस्ट्रेलिया का गृह विभाग कर रहा निगरानी
ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, संस्थानों ने अपने शिक्षा एजेंटों को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) के छात्रों को दाखिला नहीं देने के लिए निर्देश जारी किए हैं। फेडरेशन यूनिवर्सिटी के शिक्षा एजेंटों को लिखे पत्र में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया का गृह विभाग ऐसे मामलों में कुछ भारतीय क्षेत्रों से स्टूडेंट वीजा आवेदनों खासी वृद्धि देख रहा है, जिन्हें खारिज किया जा रहा है।
इन विश्वविद्यालयों ने पहले ही लगाई रोक
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों, विक्टोरिया विश्वविद्यालय, एडिथ कोवान विश्वविद्यालय, टोरेंस विश्वविद्यालय और दक्षिणी क्रॉस विश्वविद्यालय ने भी कुछ भारतीय राज्यों के आवेदकों को दाखिला देने से इनकार कर दिया था। यहां भी आरोप था कि स्टूडेंट वीजा के नाम पर लोग नौकरी करने के लिए आ रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
21 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines