AP SSC Results 2023: सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश (AP SSC Results 2023) की घोषणा शनिवार, 6 मई को सुबह 11 बजे करेगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से परिणाम देख सकते हैं।
बीआईईएपी 10वीं की परीक्षाएं 3 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच हुई थीं। कुछेक पेपरों को छोड़कर परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक हुई थी। राज्य परीक्षा निदेशक डी देवानंद रेड्डी ने कहा कि राज्य भर में 3,349 केंद्रों पर आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में 6.5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। स्पॉट वैल्यूएशन 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।
AP SSC Results 2023: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- बीएसईएपी की आधिकारिक साइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध AP 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- एक बार हो जाने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
पिछले साल एपी एसएससी रिजल्ट में कुल 67.26 फीसदी छात्र सफल हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 70.70 रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 64.02 रहा था। 2021 में कोरोना के चलते यह सफलता प्रतिशत 100 था। 2022 में एपी एसएससी रिजल्ट में प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए। वहीं अनंतपुर जिले में सबसे कम छात्र सफल हुए। कुल 615908 छात्रों में 414281 अभ्यर्थी पास हुए।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
21 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines