AIBE XVII 2023 Results: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने शुक्रवार को अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) XVII की ओएमआर शीट की री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई को शुरू होने वाली है। एआईबीई 2023 के लिए रीचेकिंग का आवेदन 15 मई तक स्वीकार किया जाएगा।
री-चेकिंग पूरी होने के बाद एआईबीई 17वीं का रिजल्ट 2023 अपडेट किया जाएगा, और एआईबीई 2023 का परिणाम छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल पते पर भेजा जाएगा। जो उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
री-चेकिंग के लिए इतना देना होगा आवेदन शुल्क
अपनी ओएमआर शीट की री-चेकिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।पुनर्मूल्यांकन का दूसरा चरण उन उम्मीदवारों के लिए खुलेगा जिन्होंने अभी तक अपना नामांकन प्रमाण पत्र 15 मई तक अपलोड नहीं किया है। इसके लिए एक अलग अधिसूचना जारी की जाएगी।
इस बीच, इस वर्ष, बड़े पैमाने पर अनुचित व्यवहार की खबरों के कारण राजकोट शहर के उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं। इन उम्मीदवारों का रिजल्ट तभी जारी किया जाएगा, जब मॉंटरिंग कमेटी इन छात्रों के भाग्य का फैसला करेगी।
जानें कट-ऑफ
बीसीआई ने एआईबीई परीक्षाओं के लिए न्यूनतम कट-ऑफ जारी किया है (सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत और एससी और एसटी के लिए 35 प्रतिशत)। न्यूनतम कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण माना जाएगा
एआईबीई 2023 परीक्षा 17 का आयोजन फरवरी में 5 तारीख को किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी, 2023 को एआईबीई 17वीं की आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं, एग्जाम के लिए ऑब्जेक्शन उठाने का मौका 20 फरवरी, 2023 तक दिया गया था। इसके बाद रिवाइज्ड आंसर-की भी जारी की गई थी।
संशोधित आंसर-की जारी होने के बाद से अभ्यर्थी नतीजों की राह देख रहे थे, तभी हाल ही में बीसीआई ने नतीजों का एलान कर दिया। इसके बाद अब बीसीआई ने कांपियों की रीचेकिंग का भी उम्मीदवारों को मौका दिया है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल प विजिट कर सकत हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
15 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines