Free Education; Atal Awasiya Vidyalaya Yojana, वाराणसी: उत्तर प्रदेश में आज से अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत हो गई है, जहां वाराणसी में अटल आवसीय विद्यालय के तहत 80 विद्यार्थियों का एडमिशन कर लिया गया है। अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत गरीब मजदूरों के 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल और माध्यमिक स्कूल की गुणवत्तापरक शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हुई अटल आवसीय विद्यालय योजना की शुरुआत, जल्द ही 18 और जिलों में पहुंचेगी सुविधा
-
वाराणसी के करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपए से 12.25 एकड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय के लिए हो चुके 80 एडमिशन
फिलहाल अटल आवसीय विद्यालय योजना नामक यह सुविधा सिर्फ वाराणसी के करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपए से 12.25 एकड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय में शुरू हुई है, वहीं बड़ी बात है कि जल्द ही इसे प्रदेश के 18 जिलों में भी लागू होगी। इनमें अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, सोनभद्र, गोरखपुर, ललितपुर, बांदा, लखनऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और वाराणसी शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों को बनवाने के लिए UP राज्य सरकार द्वारा लगभग 71.15 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
वाराणसी अटल आवासीय विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि स्कूल में एडमिशन लेने विद्यार्थियों में 40 छात्र और 40 छात्राएं हैं। इन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रहने-खाने की सुविधा नि:शुल्क होगी। सरकार की तरफ से बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल ड्रेस, पढ़ाई के लिए किताबें एवं सामग्री आदि से संबंधित सभी प्रकार के खर्चे का वहन उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा किया जाएगा।
आपको बता दें कि गरीब निर्माण श्रमिक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय एक योजना शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत पूरे प्रदेश में गरीब मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए 18 मंडल क्षेत्रों में स्कूल बनवाए है। जहां अटल विद्यालय योजना का संचालन प्रदेश के 12 जनपदों में किया जाएगा। जिनमें बच्चों को निः शुल्क आवास, वस्त्र, भोजन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह स्कूल एक बोर्डिंग स्कूल की तरह कार्य करेगा, जहां बच्चों को कैंपस में ही रहना होगा।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines