चंडीगढ: हरियाणा में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 32 हजार पदों के लिए 5 और 6 अगस्त को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट (CET) पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने मैरिट लिस्ट तय करते समय न तो तथ्यों की जांच की है और न ही पोस्ट वाइज मैरिट लिस्ट तैयार की है। इससे उम्मीदवार को यह नहीं पता लग पा रहा कि वह किस पद के योग्य हैं। ऐसे में आयोग को मैरिट लिस्ट दोबारा बनाकर परीक्षा आयोजित करनी होगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कोर्ट का ऑर्डर नहीं मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ऑर्डर मिलने पर जल्द ही परीक्षा पर फैसला लेंगे।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रदेश में 32 हजार पदों के लिए CET पास आउट अभ्यर्थियों के स्क्रीनिंग टैस्ट की आयोग ने तैयारी कर रखी है। आयोग की तरफ से की गई तैयारी में नूंह की हिंसा से प्रभावित जिले नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल भी शामिल हैं, जिनमें ग्रुप 56 और 57 के 4915 अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग टैस्ट किया जाना है। ग्रुप-56 में पलवल में 1002, गुरुग्राम में 863, फरीदाबाद में 550 और नूंह में 294 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसी तरह ग्रुप 57 के लिए पलवल में 865, गुरुग्राम में 683, फरीदाबाद में 451 और नूंह में 207 कैंडिडेट शामिल होने हैं।
साथ ही 5 जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और हिसार में ग्रुप-56 व 57 के तहत विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा होनी है। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नज़दीकी उपमंडल अथवा जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र के उपमंडल अथवा जिला स्तरीय बस अड्डे तक पहुंचाने व वापस लाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने की व्यवस्था संबंधित महाप्रबंधक द्वारा की गई थी।
कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियों के बीच बड़ी चिंता वाली बात तो यह है कि आयोग की आधिकारिक वैबसाइट में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण से ग्रुप-57 के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। हालांकि HSSC की ओर से दावा किया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए हैदराबाद से इंजीनियर बुलाए गए हैं।
इसके अलावा एक ओर नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिलों में अभी कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इसी बीच 5 और 6 अगस्त को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट (CET) पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह अलग बात है कि हरियाणा के हिंसा प्रभावित जिलों के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। आयोग की तरफ से अनुरोध किया गया था कि अभ्यर्थियों को एग्जाम सैंटर तक पहुंचाने का जिम्मा DC को करना होगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines