Bengal monitor lizard hemipenes: मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नासिक में बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंग जब्त किए हैं। डीआरआई ने एक तस्कर के साथ बंगाल मॉनिटर छिपकली के 781 हेमिपीन और 19.6 किलोग्राम नरम मूंगा जब्त किया था। ये दोनों चीजें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की लिस्ट के तहत सूचीबद्ध हैं और इन्हें रखना कानून अपराध है। दरसअल, कुछ लोग बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंगों का इस्तेमाल तंत्र सिद्धि में करते हैं।
क्यों बिकते हैं इतने महंगे?
बाजार में बंगाल मॉनिटर छिपकली के हेमिपीन (अंग) की कीमत 10000 से 15000 प्रति पीस है। यही वजह है कि लोग इन छिपकलियों को मारकर इसकी तस्करी करते हैं। DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि नासिक में कुछ लोग बंगाल मॉनिटर छिपकलियों के अंगों की तस्करी करने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार डीआरआई ने नंदगांव रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। भनक लगने पर तस्कर बार-बार अपनी जगह बदलने लगे।
तीन घंटे तस्करों का पीछा किया
तीन घंटे पीछा करने के बाद जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित सामग्री के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब जांच टीम तस्कर काे गिरफ्तार कर रही थी कि कुछ आदिवासी लोगों ने टीम पर पथराव किया। किसी तरह टीम आरोपी को लेकर वहां से सुरक्षित निकली। डीआरआई सूत्रों के अनुसार तस्कर इस खेप को देश के कई राज्यों में पहुंचाने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इन दुर्लभ अंगों को यह तस्कर किन लोगों से खरीदते हैं और आगे कौन गिरोह इनकी सप्लाई में लिप्त है।
ये भी पढ़ें: कौन था 24 साल का भारतीय चिराग अंतिल? कनाडा में ऑडी कार में मिला शव
ये भी पढ़ें: 50 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, गुजरात के सुरेंद्रनगर में इस जाति के लोगों को घोड़े पर चढ़ने की इजाजत नहीं
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
5 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
5 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
5 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines