UP STF Arrest Fake Police Officer: उत्तर प्रदेश में विभागीय अफसरों के नाम पर ठगी करने के अनेकों मामले सामने आते हैं, जिसमें पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया, जहां बीते शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने मुख्यमंत्री पोर्टल में तैनात पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों से ब्लैकमेलिंग किया करते थे। उनका कहना था कि दोनों आरोपी इस वारदात में महिलाओं को अधिक निशाना बनाते थे।
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर करते थे ब्लैकमेल
बता दें कि कानपुर में एसटीएफ ने पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दोनों आरोपियों को बर्रा के विश्वबैंक कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, खास तौर पर महिलाओं को अश्लील फोटो वायरल करने, अश्लील बातें करने के साथ यौन उत्पीड़न सहित अन्य तरीके से ब्लैकमेलिंग के जरिए धन उगाही करने का काम करते थे।
महिलाओं को बनाते थे निशाना, सायरन बजाकर करते थे खेल
पुलिस टीम के अनुसार, दोनों आरोपियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, जिसके बाद एसटीएफ की टीम जांच में जुट गई। टीम ने जांच पड़ताल के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। एसटीएफ की ओर से की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर सिम कार्ड लेकर अलग-अलग कंपनियों के नंबरों को सीरियल वाइज कॉल करके महिलाओं से बात करते थे। इस दौरान वे अपने आप को पुलिस अधिकारी बताते और यूट्यूब से पुलिस का सायरन बजाकर कॉल करते थे।
ठगी के लिए सीएम हेल्पलाइन का लेते थे सहारा
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ठगी के लिए सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेते थे। इसके लिए आरोपी कॉल करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत प्राप्त होने की बात कहकर अश्लील बातें, वीडियो कॉल जैसे आरोप लगाकर उनको ब्लैकमेल करते और फिर उसके निस्तारण के नाम पर उनसे फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम व बैंक खाते में झांसे में लेकर पैसा मंगाते थे। इसके साथ ही प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, आरोपियों की इस हरकत को लेकर जब 1090 पर शिकायत होती थी तो वे नंबर बदल कर यही काम दोबारा से करना शुरू कर देते थे। लिहाजा, पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, गूगल-पे आदि की जांच करने में जुट गई है। एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में कानपुर नगर के समाज नगर, मजरे दहेली थाना रेउना के रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ पुल्लर और कानपुर देहात के दुर्गापुरवा मजरे नारायनपुर थाना अकबरपुर क्षेत्र के रहने वाले पंकज सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है, तलाशी के दौरान आरोपियों क् पास से पांच मोबाइल, नौ सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक मोटर साइकिल, 5500 रुपये नकद और एक स्मॉर्ट वॉच बरामद की गई है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines