हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बक्से से आ रही थी 'खट-खट' की आवाज, बेटी नहीं दे रही थी खोलने, पुलिस ने आकर खुलवाया तो निकला बॉयफ्रेंड

Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती घर खाली होने का फायदा उठाकर अपने बॉयफ्रेंड को बुला लेती है, लेकिन आगे जो कुछ होता है, उसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे.

विज्ञापन
घरवालों ने पकड़ा बॉयफ्रेंड.

सोशल मीडिया पर आपने प्यार, गलफ्रेंड और बॉयफ्रेंड आदि कई तरह के वीडियो वायरल होते देखें होंगे. इसके अलावा आपने फिल्मों में भी देखा होगा जब आशिक घर पर होता है और घर वाले उसी समय आ जाते हैं, तो लड़की अपने बॉयफ्रेंड को छिपाने के लिए बेड, अलमारी में छिपा देती है, ताकि वह किसी की नजर में न आए. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की का बॉयफ्रंड ऐसी जगह से निकलता है, जिसे देख घरवाले समेत पूरा मुहल्ला हैरान रह जाता है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां शुक्रवार सुबह को एक युवती के घरवाले अपने काम पर चले जाते हैं. यह मौका देखकर युवती अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लेती है, जो उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहता है. युवती का बॉयफ्रेंड बात सुनते ही दोपहर तक उसके घर पहुंच जाता है. इसी बीच युवती के बगल में रहने वाली एक महिला को उसके घर से कुछ आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे उन्हें शक होता है कि घर में कोई अनजान घुस गया है. इस शक को पुख्ता करने के लिए बगल वाली महिला युवती के घर जाकर उसका गेट खटखटाती है.

घर पहुंचे परिवार वाले

विज्ञापन

मुख्य दरवाजे से खटखटाने की आवाज सुनकर युवती घबरा उठती है, और जल्दबाजी में अपने बॉयफ्रेंड को लोहे के बड़े संदूक में छिपाकर उस संदूक को लॉक कर देती है. इसके बाद युवती मुख्य दरवाजा खोलकर महिला से बात करने लगती है. लेकिन युवती पर महिला का शक इतना बढ़ गया कि उसने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और युवती की मां और भाई को फोन कर घर बुला लिया. फिर क्या परिवार के लोग जैसे ही घर पहुंचे, वह पूरे घर की तलाशी लेने लगे, लेकिन उन्हें कहीं कोई नहीं मिला.

यहां देखें वीडियो:

विज्ञापन

संदूक से आने लगी आवाजें

करीब 45 मिनट बीत जाने के बाद, रूम में रखे लोहे के संदूक से जोर-जोर से आवाज आने लगी. परिवार वालों ने युवती से उसकी चाबी मांगी, जिसपर वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगी. यह सब होता देख पुलिस को बुलाया गया, जिन्हें देख युवती कांप उठी और संदूक को खोल दिया. लेकिन जब संदूक खुला, उसमें से युवक को निकलता देख सभी के होश उड़ गए. युवक पूरा पसीने में भीगा हुआ था और सांस के लिए हांफ रहा था.

विज्ञापन

गुस्साए घरवालों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को थाने ले गई. पुलिस के अनुसार, युवक पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है और परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola