मुंबई के नालासोपारा ईस्ट के संतोष भुवन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. एक 15 साल की लड़की को उसकी मां ने ही पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला. लड़की का गुनाह इतना था कि उसने अपने छोटे-भाई को पीटा था. गुस्साई मां ने अपनी बेटी अंबिका प्रजापति से भी पूछा था कि वह अपने छोटे भाई-बहनों को क्यों मारती है? इसके बाद दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लड़की की हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार शाम टांडा पाड़ा के विद्या विकास मंडल चॉल में हुई.
आरोपी मां के पांच बच्चे थे. जिस लड़की ही हत्या की गई, वह अपने चार भाई-बहनों को पीटती थी. घटना वाले दिन, उसने अपने भाई और बहन को पीटा था. जिसकी वजह से उसकी मां को गुस्सा आ गया और उसने अपने ही घर में लड़की के सिर पर पत्थर से वार कर दिया. हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां कुमकुम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
8 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
18 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 day agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
4 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines