लखनऊ में मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर में उस समय ड्रामा देखने को मिले, जब तीन पुलिसकर्मी एक महिला को गिरफ्तार करने के लिए भीतर घुस गए. यह महिला किसी सामान्य अपराध के लिए नहीं, बल्कि अपने पति को गोकशी के मामले में फंसाने की ‘नापाक साजिश’ रचने के लिए वांछित थी, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ रह सके.
हालांकि, वकीलों के हंगामे के बीच महिला भागने में कामयाब रही. वहीं, नियमों का उल्लंघन कर कोर्ट परिसर में घुसने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
साजिश – इंस्टाग्राम से हाई कोर्ट तक
महिला, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में पोस्टग्रेजुएट है तो भोपाल का रहने वाला उसका प्रेमी कंप्यूटर साइंस में बीटेक पास है. दो साल पहले दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिले थे. प्रेमी अक्सर महिला से मिलने लखनऊ आता रहता था.ॉ
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में डीसीपी (लखनऊ पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव के हवाले से लिखा है कि महिला अपने पति से पीछा छुड़ाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए पति को जेल भेजने और तलाक का आधार बनाने की साजिश रची.
पहली कोशिश
महिला का प्रेमी सोशल मीडिया पर एक नकली नाम से राइट-विंग ग्रुप में शामिल हो गया. महिला ने अपने पति की एसयूवी की चाबियां प्रेमी को दीं. प्रेमी ने हजरतगंज की पार्किंग में खड़ी कार में 2 किलो मांस रख दिया और एक दक्षिणपंथी समूह को सूचना दे दी. पुलिस ने मांस बरामद किया और पति को जेल भेज दिया. पति एक महीने बाद जमानत पर बाहर आया.
दूसरी कोशिश
इसके बाद दूसरी कोशिश जनवरी महीने में हुई. पत्नी ने पति के फोन से ऑनलाइन वाहन बुक किया और ओटीपी प्रेमी को दे दिया. प्रेमी ने ई-रिक्शा पर 10 किलो मांस लदवाकर उसे पति की फैक्ट्री के पास ‘काकोरी’ में मंगवाया. एक बार फिर पुलिस को टिप दी गई और ई-रिक्शा पकड़ा गया. इस बार भी महिला के प्रेमी ने राइट विंग ग्रुप के सदस्यों को इसकी जानकारी दी थी.
ऐसे खुला राज
जब पुलिस ने पति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे पत्नी पर शक है और उसने घर में गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए रखे हैं. फुटेज की जांच में महिला पति के फोन का इस्तेमाल करती पकड़ी गई. उस दौरान पति बाथरूम में था. पुलिस ने जाल बिछाकर प्रेमी को पकड़ा, जिसने सब कुछ उगल दिया. इसके बाद महिला घर से भाग गई.
हाई कोर्ट में हंगामा
फिर पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला मंगलवार को कोर्ट परिसर में वकील से मिलने आएगी. तीन पुलिसकर्मियों ने नियमों के खिलाफ जाकर वकील के चैंबर में घुसने की कोशिश की. वकीलों के विरोध और हंगामे के कारण मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर महिला फरार हो गई.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoगुवाहाटी में बेशर्मी की सारी हदें पार! नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
2 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
4 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
5 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
5 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
5 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
5 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
6 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines