झारखंड के दुमका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई. बता दें कि महिला झारखंड से 1400 किमी दूर आंध्र प्रदेश चली गई. इस घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस उसे वापस उसके घर और पति-बच्चों के पास लेकर आई.
मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने 12 जनवरी को सरैयाहाट पुलिस स्टेशन में महिला को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने बताया था कि उसकी पत्नी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक आदमी से बात करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच में हर रोज बहस होती थी. इसी बीच वो उन सभी को छोड़कर घर से चली गई.
पुलिस ने महिला को ऐसे ढूंढा
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में है.
इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने वहां एक टीम भेजी और महिला को ढूंढ निकाला. मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति के अमीर परिवार से होने के दावे पर भरोसा कर लिया था. जिसके बाद से ही वह उसके साथ नया घर बसाना चाहती थी और उसके साथ ही रहना चाहती थी. इस इरादे से ही वह अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर उसके पास चली गई, लेकिन जब महिला मछलीपट्टनम पहुंची तो दंग रह गई.
महिला सच जानकर रह गई हैरान
आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम पहुंचकर महिला को पता चला कि जिस आदमी से वह इंस्टाग्राम पर बात करती थी जिसने उसे अमीर होने के सपने दिखाए थे..वह खुद एक दिहाड़ी मजदूर है और फूस की झोपड़ी में रहता है. पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह आंध्र प्रदेश में ही रहकर कपड़े की फैक्ट्री में काम करना चाहती हैं. दरअसल, महिला अपने घर वापस लौटने में झिझक रही थी. हालांकि इस दौरान उसके माता-पिता ने उसे समझाया और उसे वापस घर ले आए.
सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सकुशल घर लाया गया है. उसके पति ने भी उसे अपना लिया है. बता दें कि महिला के दो बेटे हैं. जिनकी उम्र 8 और 9 साल है. उसकी चार साल की एक बेटी भी है. फिलहाल महिला अपने परिवार के साथ है. पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है. वहीं, ये मामला इस समय सोशस मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines