दिल्ली के जंगपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पंत नगर की जेजे कॉलोनी में एक 18 साल के युवक की लापरवाही ने उसकी अपनी मां की जान ले ली. आरोपी बेटा कहीं से अवैध देसी कट्टा खरीदकर लाया था और घर पर अपनी मां को टशन में वह हथियार दिखा रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे मां के चेहरे पर जा लगी. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
अस्पताल से मिली मौत की सूचना
दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी मूलचंद अस्पताल से मिली. सोमवार देर रात करीब 10:39 बजे लाजपत नगर थाने में एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि गोली लगने से घायल एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है. मृतक महिला की पहचान 37 साल की सुमति के रूप में हुई है. वह अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए आसपास के घरों में काम करती थी. सुमति के परिवार में उसके पति छोटू और तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 11 साल की मासूम बेटी भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: खड़ी कार में तीन लाशें, अब ‘तांत्रिक बाबा’ को क्यों ढूंढ़ रही पुलिस? अभी तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
नाला खोदकर बरामद किया हथियार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेटे तरुण ने आश्रम इलाके के किसी शख्स से यह अवैध पिस्तौल खरीदी थी. घटना के बाद आरोपी घबरा गया और सबूत छिपाने के लिए उसने हथियार को पास के एक नाले में फेंक दिया था. पुलिस ने जब तरुण को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाले से वह देसी कट्टा बरामद कर लिया है जिससे गोली चली थी. वारदात वाली जगह पर क्राइम टीम ने पहुंचकर जरूरी सबूत भी जुटाए हैं.
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने इस मामले में 10 फरवरी 2026 को बीएनएस की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में जुटी है जिसने इस युवा को अवैध हथियार बेचा था. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की अवैध हथियार सप्लाई और युवाओं में बढ़ते हथियारों के शौक पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक मामूली सी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
12 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
22 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 day agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
4 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines