मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के शाहपुरा इलाके के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ चार कारों में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी औसाफ अली खान ने दोस्ती का झांसा देकर छात्रा को खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले जाकर कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी का दोस्त माज खान बाहर अंधेरे में छिपकर इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाता रहा ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल किया जा सके.
ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली
घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उससे एक लाख रुपए की मांग की. डरी-सहमी छात्रा ने किसी तरह आरोपियों को 40 हजार रुपए भी दिए, लेकिन उनकी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी. आरोपियों ने उस वीडियो के दम पर छात्रा का यौन शोषण जारी रखा और उसे लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दो सेडान और एक थार समेत कुल चार गाड़ियों में इस वारदात को अंजाम दिया, जिन्हें पुलिस ने अब अपने कब्जे में ले लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘अमीर’ लवर के लिए 3 बच्चों को छोड़कर गई 1400 KM, असलियत देखी तो उड़ गए होश
धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव
जब पीड़िता ने परेशान होकर आरोपियों से बात करना बंद कर दिया और उन्हें ब्लॉक कर दिया, तो आरोपियों की करतूतें और बढ़ गईं. औसाफ अली खान ने वह वीडियो छात्रा के दोस्तों को भेज दिया और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने व नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोपियों के टॉर्चर से तंग आकर आखिरकार छात्रा ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई. इसके बाद हिंदू संगठनों के सहयोग से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मामला सामने आने के बाद शहर के लोगों में आरोपियों के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
पुलिस की कड़ी कार्रवाई और एसआईटी गठित
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों औसाफ और माज खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त करेंगे. यह टीम इस बात की भी जांच करेगी कि क्या इन आरोपियों ने किसी और महिला को भी अपना शिकार बनाया है. जब आरोपी औसाफ को कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां मौजूद वकीलों ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines