Civil Judge ordered to register FIR against husband: रिश्तों में फरेब और धोखाधड़ी से जुड़े अनेकों मामले सामने आते रहते हैं। इन मामलों के बीच यूपी के आगरा जिले से ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को अपने हर छोटे बड़े रिश्तों पर नजर रखने या यूं कहें कि शक करने पर मजबूर कर दिया है। आगरा की एक शादी शुदा महिला के साथ उसके पति द्वारा किए गए धोखे का खुलासा तब हुआ, जब महिला की उसकी बेटी की शादी कार्ड उसके हाथ लगा। पत्नी के साथ हुई इस धोखाधड़ी से कोर्ट पहुंचा तो जज भी सुनकर हैरान हो गई, जिसके बाद शुक्रवार को अपर सिविल जज जूनियर ने महिला के आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
मेरठ में रहकर घर का खर्च भेजता था पति
मिली जानकारी के अनुसार, आगरा की रहने वाली महिला ने अपने आरोप में बताया कि उनकी शादी 30 साल पहले आगरा के ही कागारौल क्षेत्र स्थित चांड़ी गांव में रहने वाले विनोद कुमार परमार के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और उसके पति का मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर और मेडिकल का कामकाज है। उसने बताया कि मेरठ में रहते हुए पति ओर से भरण पोषण खर्चा आता रहता था, जो कि अचानक आना बंद हो गया। इतना ही नहीं, जब इस बारे में घर आने पर उनसे पूछा जाता तो कुछ बताने के बजाए मारपीट करने लगते।
चंद माह पहले बेटी की शादी के कार्ड से पति की करतूत का हुआ खुलासा
महिला ने बताया कि इसी साल 20 फरवरी उनकी बेटी की शादी थी। शादी के दिन जब पति आया तो अलग से बेटी की शादी का कार्ड छपवाकर अपने साथ लाया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि कार्ड में दूसरी पत्नी मेरठ निवासी सारिका और उसके दो बेटों के नाम छपे हुए थे। दूसरी पत्नी का नाम देखकर पति की ओर से की गई दूसरी शादी का खुलासा हुआ। महिला के अनुसार, पति की दूसरी शादी को लेकर जब और जानकारी जुटाई गई, तब सच निकलकर सामने आया। जिसमें पता चला कि उसके पति ने जमीन भी दूसरी पत्नी के बेटों के नाम पर कर दी है, जबकि इससे पहले महिला यानी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया गया है।
जज में आरोपी पति पर केस दर्ज का दिया आदेश
पति की इस करतूत का खुलासा होने के बाद महिला सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का फैसला लिया। महिला ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के जरिए से कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिसके लिए शुक्रवार को सुनवाई हुई। महिला के पति की ओर से की गई इस धोखाधड़ी को पढ़कर जज के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पीड़ित महिला के प्रार्थनापत्र की सुनवाई के बाद अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सौम्या पांडे ने कागारौल के निवासी महिला के पति विनोद कुमार परमार के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए है।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
17 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines