हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Zomato के दीपिंदर गोयल का इस्‍तीफा, Blinkit के अलबिंदर ढींडसा होंगे एटर्नल के नए CEO

कॉरपोरेट जगत की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर आई है.जोमैटो (Zomato) के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अब अपने ‘अम्ब्रेला ब्रांड’ एटर्नल (Eternal) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

विज्ञापन
दीप‍िंदर गोयल ने द‍िया इस्‍तीफा

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) की पेरेंट कंपनी, एटर्नल ने बुधवार को टॉप लीडरशिप में बदलाव की घोषणा की है. यह चौंका देने वाली खबर है, क्‍योंक‍ि कंपनी के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. दीपिंदर गोयल की जगह अब ब्लिंकिट (Blinkit) के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा को ‘एटर्नल ग्रुप’ का नया CEO नियुक्त किया गया है और ये बदलाव 1 फरवरी, 2026 से लागू होंगे. हालांक‍ि गोयल अब वाइस चेयरमैन का पद संभालेंगे और कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर बने रहेंगे.

कौन हैं वो 7 इंडियन CEO? जो दावोस में ट्रंप के साथ करेंगे डिनर, भारत की दिखाएंगे ताकत

क्‍यों हुआ ये बदलाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव ब्लिंकिट की जबरदस्त सफलता और ग्रुप में उसकी बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए किया गया है. अलबिंदर ढींडसा ने क्विक कॉमर्स मार्केट में ब्लिंकिट को लीडर बनाया है, इसीलिए उन्हें अब पूरे ग्रुप की कमान सौंपी जा रही है.

विज्ञापन

पूरी तरह नहीं छोड़ी कंपनी
दीपिंदर गोयल पूरी तरह से कंपनी नहीं छोड़ रहे हैं. वे अब ग्रुप के चेयरमैन (Executive Chairman) की भूमिका में रहेंगे और बोर्ड के साथ मिलकर लंबी अवधि की रणनीतियों (Strategies) पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

क्या है ‘एटर्नल’ (Eternal)?
यह जोमैटो का एक बड़ा ब्रांड नाम है, जिसके तहत जोमैटो (फूड डिलीवरी), ब्लिंकिट (क्विक कॉमर्स), हाइपरप्योर (B2B) और फीडिंग इंडिया जैसे व्यवसाय संचालित होते हैं.

विज्ञापन

बाजार पर क्‍या होगा असर
इस खबर के बाद जोमैटो के शेयरों में हलचल देखी जा रही है क्योंकि निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए नेतृत्व में कंपनी की भविष्य की दिशा क्या होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola