Yes Madam Layoff: नोएडा की स्टार्टअप कंपनी यस मैडम जो डोरस्टेप ब्यूटी सर्विस देती है, इन दिनों विवादों में है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में अपने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को अचानक नौकरी से टाटा बाय-बाय कह दिया, लेकिन इस छंटनी के पीछे की वजह जानकर शायद आप भी कहेंगे ऐसे भी होता है क्या? जी हां, कंपनी ने कर्मचारियों को निकालने से पहले एक सवाल पूछा था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। चलिए जानें कंपनी ने ऐसा क्या पूछ लिया…
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि यस मैडम ने अपने कर्मचारियों के बीच स्ट्रेस लेवल जानने के लिए एक सर्वे करवाया था। इस सर्वे में कर्मचारियों से उनके वर्कप्लेस से जुड़ी चिंताओं और मेंटल स्टेट को लेकर सवाल पूछे गए। HR ने एंप्लाईज से पूछा कि क्या आपको ‘काम का स्ट्रेस है’। इसके बाद जिन कर्मचारियों ने हां में जबाव दिया, उन्हें नौकरी से ही निकाल दिया गया।
कंपनी ने दिया ये बयान
कंपनी ने छंटनी को लेकर कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा कि “प्रिय टीम, हमने हाल ही में काम से जुड़े स्ट्रेस को समझने के लिए एक सर्वे किया। आप में से कई लोगों ने अपनी चिंताओं को हमारे साथ शेयर किया, जिसकी हम रिस्पेक्ट करते हैं। एक हेल्दी और सपोर्टिव वर्क एनवायरनमेंट बनाए रखने के लिए, हमने यह कड़ा फैसला लिया है कि स्ट्रेस्ड एंप्लाईज को कंपनी से अलग किया जाए। यह फैसला तुरंत प्रभावी है। हम आपके योगदान के लिए आभारी हैं।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 5G Series: सस्ते में 3 स्मार्टफोन की भारत में एंट्री! मिलेगी तगड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
कर्मचारियों में नाराजगी
कंपनी के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अनुष्का दत्ता, जो यस मैडम में यूएक्स कॉपीराइटर थीं, ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर इसके बारे में शेयर किया कि “यस मैडम में आखिर क्या चल रहा है? एक रैंडम सर्वे होता है और फिर हमें अचानक नौकरी से निकाल दिया जाता है। सिर्फ इसलिए क्योंकि हम स्ट्रेस में हैं? सिर्फ मुझे ही नहीं, 100 से ज्यादा लोगों को नौकरी से बहार कर दिया है।”
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
लिंक्डइन पोस्ट वायरल होने के बाद कंपनी को काफी भला-बुरा सुनाया जा रहा है। इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा कि स्ट्रेस सर्वे करना और उसके बेस पर लोगों को नौकरी से निकालना पागलपन है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये टॉक्सिक वर्क कल्चर का उदाहरण है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines