YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में अपने घर का सपना देख रहे कुछ लोगों का सपना अगले महीने पूरा होने वाला है। क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। YEIDA की प्लॉट स्कीम जिसमें 451 प्लॉट निकाले गए हैं, उसके लिए अब आवेदन बंद कर दिए गए हैं। अब बारी है ड्रा के आयोजन की। जिन लोगों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किया है उनके लिए प्लॉट आवंटन का आयोजन किया जाएगा। यीडा ने ड्रॉ के आयोजन की तारीख 27 दिसंबर तय की है।
27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन
YEIDA की पिछली प्लॉट स्कीम में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। पिछली बार प्लॉट खरीदने के लिए लाखों आवेदन आए थे। इस बार भी करीब 62,865( लास्ट डेट से एक दिन पहले के आंकड़े) लोग आवेदन कर चुके हैं। आज के बाद से यीडा किसी के भी आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। जिन लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है, अब उनके लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तारीख पहले से ही तय की जा चुकी है। ड्रॉ का आयोजन 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। यानी नया साल आने से पहले ही आवेदकों को यीडा की तरफ से नए साल का तोहफा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Scheme 2024: इस महीने के आखिर तक सस्ते प्लॉट लेने का मौका! यहां करें आवेदन
पिछली बार कैसे हुआ था आयोजन?
इस स्कीम से पहले वाली स्कीम में भी यीडा ने प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए ही कराया था। जिसके लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एक प्रोग्राम रखा गया था, लाखों आवेदकों में से केवल 1877 आवेदकों को साइट पर जाने की अनुमति दी गई थी। बाकी के आवेदकों के लिए दूरदर्शन, उत्तर प्रदेश चैनल, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण की सुविधा थी। लाइव ही लाभार्थियों के नाम का ऐलान किया गया था।
इस बार भी अगर यीडा पुराने पैटर्न को ही फॉलो करता है तो इसमें भी कम लोगों के प्रोग्राम में शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर जल्द ही यीडा की तरफ से नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि YEIDA ने सभी 451 प्लॉट सेक्टर-24 ए में निकाले हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेंगे सस्ते प्लॉट! आखिरी दिन में ऐसे करें आवेदन
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines