Work Life Balance: कार्यस्थल पर मानसिक तौर पर परेशान कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हैं। हाल ही में केरल से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की नौकरी ज्वाइन करने के महज चार महीने में ही मौत हो गई। अन्ना की मां ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने कंपनी को एक मेल लिखकर मौत की वजह काम के तनाव को ठहराया।
काम के प्रेशर से हुई मौत!
केरल की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत पर उनकी मां ने एक कंपनी को आईना दिखाने वाला मेल लिखा। जानकारी के मुताबिक, अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल का बहुराष्ट्रीय कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग (EY) में अपने चार महीने पहले ही काम शुरू किया था। 26 साल की कर्मचारी की मौत ने कंपनियों में काम के तरीकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके बाद अन्ना की मां अनीता ऑगस्टीन ने दुखद मौत के लिए कंपनी पर ‘काम के तनाव’ देने का इल्जाम लगाया। इसके लिए उन्होंने ईवाई को एक मेल भी लिखा।
ये भी पढ़ें: सावधान! पोस्ट लाइक करने से भी जा सकती है नौकरी, कर्मचारी ने शेयर की आपबीती
अन्ना की मां ने मेल में क्या लिखा?
कंपनी को बेटी की मौत के बाद मां ने मेल किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत की वजह बताई। उन्होंने लिखा अन्ना बचपन से लेकर अपनी पढ़ाई के दौरान से ही एक योद्धा थीं। उसने हर काम को मेहनत के साथ किया। नई कंपनी में नई बच्ची पर काम का इतना ज्यादा बोझ डाल दिया गया, उससे दिन-रात काम करवाया गया। यहां तक कि रविवार को भी छुट्टी देना किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कंपनी को सलाह दी कि आपको नए कर्मचारियों पर कुछ विचार करना चाहिए। कंपनी ने उसके बारे में सोचे बिना सोचे समझे अपने सारे काम काम थोप दिए।
उन्होंने आगे लिखा कि मैं यह लेटर एक दुखी मां के रूप में लिख रही हूं जिसने अपनी बेटी को खो दिया है। जब मैं इन शब्दों को लिख रहा हूं तो मेरा दिल भारी है लेकिन मैं इस उम्मीद में अपनी कहानी साझा करना जरूरी है कि जिस दर्द से हम गुजर रहे हैं, वह किसी अन्य परिवार को न झेलना पड़े। अन्ना की मां ने बताया कि EY से कोई भी अन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। मेरी बेटी ने आखिरी सांस तक अपना काम किया। उसके साथ ऐसा होना बहुत दुखद है, अन्ना बेहतर की हकदार थी।
इस तरह की कई कहानियां सामने आती हैं, जिसमें काम के प्रेशर की वजह से लोगों की जान चली जाती है। पिछले दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक शख्स बिना छुट्टी के लगातार काम करता रहा। इसके बाद ऑर्गन फेलियर की वजह से मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! 4873 पदों पर निकली वैकेंसी, 257 सीटों पर सीधी भर्ती
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
9 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
12 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines