Upasana Kamineni: दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी आज (20 जून) एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। राम चरण और उपासना कामिनेनी को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में प्रवेश करते हुए देखा गया, अब जहां कुछ घंटों बाद बच्ची की खबर आई। राम चरण और उपासना कामिनेनी की शादी 2012 में हुई थी। राम चरण मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं।
उपासना कामिनेनी और राम चरण की नेटवर्थ करीब 2500 करोड़ रुपए है। उपासना कामिनेनी एक सफल व्यवसायी हैं और उनकी खुद की कुल संपत्ति 1,130 करोड़ रुपये है। वहीं, राम चरण की नेटवर्थ 1,370 करोड़ रुपए है। उपासना कामिनेनी एक बहुत बड़े बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
उपासना कौन हैं?
उपासना के नाना बिजनेस टायकून प्रताप सी. रेड्डी हैं। वह अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन हैं। प्रताप रेड्डी की कुल संपत्ति 21,000 करोड़ रुपये है और वह भारत के 100 अरबपतियों में शामिल हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स का मार्केट कैप 70,000 करोड़ रुपए है। उपासना कामिनेनी अपोलो अस्पताल की उपाध्यक्ष हैं और उनकी मां शोभना अपोलो अस्पताल की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।
उपासना ने इंटरनेशनल बिजनेस मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फैमिली बिजनेस से जुड़ गईं। अपोलो हॉस्पिटल्स में वरिष्ठ पद पर रहने के अलावा उपासना ‘बी पॉज़िटिव’ नामक पत्रिका की प्रधान संपादक भी हैं।
उपासना कामिनेनी एक परिवार स्वास्थ्य योजना बीमा कंपनी TPA की प्रबंध निदेशक भी हैं। उपासना के पिता अनिल कामिनेनी KEI ग्रुप के संस्थापक हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैमिली बिजनेस ज्वाइन करने से पहले उपासना कामिनेनी फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में महाप्रबंधक के रूप में शामिल हो गई। उपासना को उनके दान कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 mins ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
48 mins agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
3 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
4 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
16 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
18 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
21 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines