Who is Viren Merchant in Hindi: भारत के मशहूर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नाम से हम सभी परिचित हैं, लेकिन उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के पिता वीरेन मर्चेंट के बारे में हममें से कई लोग नहीं जानते होंगे। वीरेन मर्चेंट भी अंबानी की तरह एक बिजनेसमैन हैं। उनकी दोनों बेटियां राधिका और अंजलि मर्चेंट ने भी बिजनेस में अपना एक अलग नाम कमाया है। आइए, वीरेन मर्चेंट के बारे में जानते हैं…
वीरेन मर्चेंट कौन हैं?
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के ससुर यानी वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। इसके अलावा, वे कई कंपनियों के निदेशक भी हैं। इसमें एनकोर पॉलीफ्रैक प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, एनकोर बिजनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, एनकोर नेचुरल पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड, जेडवाईडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड और सैदर्शन बिजनेस सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ 755 करोड़ रुपये
वीरेन मर्चेंट को सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है। वे अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी को खबरों में नहीं लाना चाहते। बताया जाता है कि उनकी नेटवर्थ 755 करोड़ रुपये है। वीरेन की बेटी अंजलि मर्चेंट ड्राईफिक्स की को-फाउंडर हैं, वहीं राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं।
जामनगर में होगा प्री-वेडिंग फंक्शन
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कुछ ही दिन में शादी होने वाली है। प्री-वेडिंग फंक्शन मुकेश अंबानी के होमटाउन जामनगर में रखा गया है। प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत एक मार्च से होगी, जो तीन मार्च तक चलेगा। अनंत और राधिका ने पिछले साल सगाई की थी।
यह भी पढ़ें:
Anant Ambani ने पहनी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर
Anant Ambani ने Shahrukh Khan के हाथ में दिया सांप, तो किंग खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
4 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
5 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
5 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
7 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
9 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines