नई दिल्ली: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब खो दिया है। उन्हें फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पछाड़ दिया। अरनॉल्ट फोर्ब्स की लिस्ट में अभी नंबर 1 पर ही बने हुए हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बर्नार्ड अरनॉल्ट आखिर कौन हैं। आइए हम आपको इस बिजनेसमैन के बारे में बताते हैं…
लुई विटॉन के प्रेसीडेंट हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट
बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के प्रमुख लग्जरी प्रोडक्ट ग्रुप LVMH Moët Hennessy – Louis Vuitton (लुई विटॉन मोएट हेनेसी) के अध्यक्ष और सीईओ हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च, 1949 को फ्रांस के रूबैक्स की एक बिजनैस फैमिली में हुआ था। उन्होंने इकोले पॉलिटेक्निक से पढ़ाई करने के बाद फेरेट-सविनेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ एक इंजीनियर के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की।
इसके बाद 1978 में प्रेसीडेंट बनने से पहले उन्हें इस कंपनी में कई प्रमोशन मिले। बर्नार्ड 1984 तक वहीं रहे। उन्होंने इस दौरान Financière Agache होल्डिंग कंपनी को फिर से तैयार किया। लग्जरी फैशन में उनकी दिलचस्पी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली गई। उन्होंने दुनिया की अग्रणी लग्जरी कंपनी को विकसित करने की रणनीति शुरू करने के साथ ही फायदा पहुंचाने वाला ग्रुप बना दिया।
और पढ़िए – Gold Price Update: शादी के सीजन में सोना 2100 तो चांदी 12800 रुपये सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका
1989 में बने लुई विटॉन के मैज्योरिटी शेयरहोल्डर
1989 में बर्नार्ड अरनॉल्ट LVMH Moët Hennessy – Louis Vuitton के मैज्योरिटी शेयरहोल्डर बन गए। जिसके बाद यह दुनिया का प्रमुख लग्जरी उत्पाद समूह बन गया। अरनॉल्ट 1989 से कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। वह उनकी पारिवारिक होल्डिंग कंपनी ग्रुप अरनॉल्ट एसई के निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें ग्रैंड ऑफ़िसियर डे ला लेगियन डी’होनूर और कमांडर डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस की मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है।
कंपनी के कारोबार के लिए काम करते हैं चार बच्चे
अरनॉल्ट के पांच में से चार बच्चे फ्रेडरिक, डेल्फीन, एंटोनी और एलेक्जेंडर LVMH के कारोबार के लिए काम करते हैं। कहा जाता है कि बर्नार्ड अरनॉल्ट यह निर्णय लेने वाले हैं कि उनकी पांच संतानों में से कौन इस बिजनेस की बागडोर संभालेगा। दिलचस्प बात यह है कि फोर्ब्स के अनुसार, अरनॉल्ट हर शनिवार को 25 स्टोरों का दौरा करते हैं, जिसमें उनके और उनके प्रतिद्वंद्वी दोनों शामिल हैं। वह खुद कर्मचारियों से बात भी करते हैं।
दिवालिया कंपनी को फायदे में पहुंचा दिया था
कहा जाता है कि बर्नार्ड ने 1985 में फ्रांस की दिवालिया टेक्सटाइल कंपनी बुसॉक की नीलामी में खरीद लिया था। बुसॉक के 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था जिसके बाद उनका निकनेम द टर्मिनेटर पड़ा। इसके बाद उन्होंने कंपनी की संपत्ति बेच बेचकर फैशन सेगमेंट पर फोकस किया। जिससे 1987 तक कंपनी दोबारा मुनाफे में आ गई।
190.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति
लिस्ट के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार वर्तमान में 190.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर हैं। दूसरे स्थान पर 185.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का नाम है। जिनके नाम 134 बिलियन डॉलर की संपत्ति दर्ज है।
- फोर्ब्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नाल्ट लुइस विटॉन और सेपोरा सहित लगभग 70 फैशन और सौंदर्य प्रसाधन ब्रांडों के LVMH साम्राज्य की देखरेख करते हैं।
- जनवरी 2021 में LVMH ने 15.8 बिलियन डॉलर में अमेरिकी जौहरी टिफ़नी एंड कंपनी का अधिग्रहण किया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा लग्जरी ब्रांड अधिग्रहण माना जाता है।
- LVMH ने लग्जरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप बेलमंड के लिए 2019 में 3.2 बिलियन डॉलर खर्च किए जो 46 होटलों, ट्रेनों और रिवर क्रूज़ के मालिक होने के साथ उनका प्रबंधन करता है।
- अरनॉल्ट ने 1985 में क्रिश्चियन डायर को खरीदने के लिए उस व्यवसाय से $15 मिलियन लगाकर अपनी शुरुआत की थी।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
14 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
15 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
17 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines