भारत का व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट अगस्त 2025 में धीरे-धीरे मजबूती की ओर बढ़ रहा है। नौकरी डॉट कॉम के जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, इस माह इंडेक्स 2,664 पर पहुँच गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 3% की सालाना वृद्धि दिखाई दे रही है। इस बढ़त में सबसे बड़ी भूमिका गैर-आईटी क्षेत्रों की रही, जिन्होंने व्यापक स्तर पर नई नियुक्तियों को गति दी है।
सबसे तेज उछाल बीमा क्षेत्र ने दर्ज किया, जिसमें 24% की वृद्धि देखी गई। कोलकाता (+36%) और दिल्ली-एनसीआर (+30%) में नियुक्तियों में वृद्धि हुई। मध्यम स्तर के पेशेवरों (4-7 वर्ष का अनुभव) की मांग सबसे अधिक (+34%) रही जबकि फ्रेशर्स (+25%) और 8-12 वर्षों के अनुभवी प्रोफेशनल्स (+16%) के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध हुए। इसी तरह, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां 22% की वार्षिक वृद्धि देखी गई।
आईटी सेक्टर में गिरावट लेकिन आईटी स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स में मजबूती
आईटी क्षेत्र में कुल मिलाकर 6% की गिरावट आई लेकिन आईटी स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स में मजबूत वृद्धि दिखाई दी है। इस मामले में हैदराबाद सबसे आगे रहा है, जहां स्टार्टअप्स की भर्तियों में 30% और यूनिकॉर्न्स में 45% की सालाना बढ़त दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि हैदराबाद अब नई तकनीक और स्टार्टअप भर्ती का नया केंद्र बन रहा है।
यह भी पढ़ें : Mark Mobius Prediction: भारत का विकास दर चीन से कम नहीं, मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI-ML) क्षेत्रों में 54% की तेज वृद्धि देखी गई, खासकर कोलकाता (+101%), हैदराबाद (+80%), दिल्ली-एनसीआर (+72%) और चेन्नई (+67%) जैसे शहरों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि तकनीकी जानकारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : GST Council Meeting: क्यों खास है ये बैठक, क्या है एजेंड़ा और क्या होगा सस्ता?
वहीं नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल का कहना है कि अगस्त के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि गैर-आईटी उद्योग भारत के नौकरी बाजार को नई दिशा दे रहे हैं और हैदराबाद स्टार्टअप्स के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
13 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
14 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
15 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
16 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
18 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines