Budget 2024 News: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। पीएम मोदी के तीसरे टर्म में एनडीए सरकार के इस बजट पर सभी की निगाहें हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि निर्बाध तरीके से बजट का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है। बजट दस्तावेजों को कहा पढ़ा और देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: लो जी! फिर से सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
कितने बजे पेश होगा बजट
वित्तमंत्री 23 जुलाई को सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण कई आधिकारिक चैनलों पर होगा। जैसे दूरदर्शन और संसद टीवी, आप इन दो चैनलों पर बिना किसी रूकावट के बजट का प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही आप केंद्र सरकार से जुड़े आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इनके अलावा प्राइवेट न्यूज चैनल्स भी बजट का कवरेज करते हैं। वहां भी लाइव प्रसारण के साथ बजट का विश्लेषण देख-सुन सकते हैं। www.indiabudget.gov.in पर जाकर आप हिंदी और इंग्लिश में बजट के दस्तावेजों को पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Fixed Deposit Rates: कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा? जल्दी जानें
सातवां बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री
निर्मला सीतारमण बतौर वित्तमंत्री अपना सातवां बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वित्तमंत्री, मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्तमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वह रक्षामंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं। 2019 में वित्तमंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाली निर्मला सीतारमण ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। साल 2020 में उन्होंने सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। उनका भाषण पूरे दो घंटे चालीस मिनट का था। इसी साल वित्तमंत्री ने टैक्स स्लैब से लेकर एलआईसी के आईपीओ तक की घोषणा की थी।
कब पेश हुआ था पहला बजट
आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्तमंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। देश का सबसे छोटा बजट पेश करने का रिकॉर्ड हीरूभाई मूलजीभाई पटेल के नाम पर है। उन्होंने 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार में वित्तमंत्री का पद संभालते हुए सबसे छोटा भाषण पेश किया था। यह अंतरिम बजट भाषण मात्र 800 शब्दों का था।
बजट से उम्मीदें
140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें बजट से जुड़ी हुई हैं। व्यापार जगत और इंडस्ट्री को भी बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार टैक्स में छूट दे सकती है। इसके लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की राशि को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही होम लोन के मामले में भी राहत मिल सकती है।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines