WhatsApp Scams Avoid Tips in Hindi: दुनिया भर में चर्चित मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल क्या आप भी करते हैं? अगर हां, तो जरा संभल जाइए क्योंकि आप व्हाट्सएप के जरिए भी स्कैमर्स के हाथ लग सकते हैं। रातों-रात आपका भी बैंक खाता खाली हो सकता है या फिर आपकी कोई निजी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच सकती है।
आजकल वीडियो कॉलिंग, लिंक या प्रोफाइल शेयर जैसे स्कैम काफी चल रहे हैं। इनमें से एक इन दिनों पैसे मांगने वाला स्कैम भी काफी चर्चाओं में है। हालांकि, अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो व्हाट्सएप स्कैम से बचाव हो सकता है। आज हम आपके लिए 5 ऐसे पॉइंट्स लेकर आए हैं जिनका ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। लापरवाही करने पर आप स्कैमर्स द्वारा शिकार बन सकते हैं।
1. लिंक पर क्लिक करने की न करें गलती
व्हाट्सएप को एक सुरक्षित मैसेजिंग ऐप कहा जाता है, लेकिन ये तब तक ही सुरक्षित है जब तक आप सतर्क हैं। सरल भाषा में कहें तो ऐप का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें। मैसेज के जरिए आया लिंक, कोई संदिग्ध लिंक भी हो सकता है और आप किसी जालसाज द्वारा शिकार भी हो सकते हैं।
2. समय-समय पर व्हाट्सएप अपडेट करें
आपको समय-समय पर व्हाट्सएप भी अपडेट करते रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो आप लेटेस्ट वर्जन और प्राइवेसी फीचर से अनजान रह सकते हैं। कोशिश करें कि रोज नहीं तो कम से कम हफ्ते में व्हाट्सएप अपडेट को चेक करें और इसे अपडेट भी कर लें।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?
3. पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें
अक्सर हम अपनी पर्सनल जानकारी जैसे- बैंक खाता, बैंक डिटेल्स या फिर डेबिट कार्ड नंबर या पासवर्ड आदि शेयर कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सुरक्षित नहीं है। आप किसी ठगी द्वारा शिकार भी बन सकते हैं। किसी के साथ भी अपनी पर्सनल जानकारी को ऑनलाइन शेयर न करें।
4. अनजान नंबर का मैसेज इग्नोर करना ही सही
अगर अनजान नंबर से आपके व्हाट्सएप पर मैसेज आता है तो उसे इग्नोर करना ही बेहतर है। कई बार स्कैमर्स के मैसेज होते हैं जिनका जवाब देना आपके लिए भारी पड़ सकता है और आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
5. अनजान नंबर की वॉइस या वीडियो कॉल
पिछले साल कई मामले सामने आए हैं जिनमें व्हाट्सएप कॉल के जरिए लोगों को ठगा गया। इनमें अनजान नंबर से लोगों के पास न्यूड वीडियो कॉलिंग हुई और फिर उसकी रिकॉर्डिंग करके स्कैमर्स द्वारा ठगा गया।
नोट- अगर आपके साथ या फिर आपके किसी जानने वाले के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो इसकी जानकारी तुरंत साइबर क्राइम को दें।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
43 mins ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
2 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
4 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
8 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines