What is TFM Value on Your Soap: आप नहाने के लिए कौन सा साबुन यूज करते हैं? कहीं वो साबुन जानवरों को नहलाने के लिए तो इस्तेमाल नहीं किया जाता? कहीं वो आपकी स्किन के लिए आगे चल कर नुकसानदायक तो नहीं है? इसे जानने के लिए आपको अपने नहाने के साबुन को चेक करना होगा। ऐसे में आप जान सकेंगे कि जिस साबुन से आप नहा रहे हैं उसकी क्वालिटी कैसी है?
कैसे चेक की जा सकती है साबुन की क्वालिटी?
वैसे तो मार्केट में तमाम तरह के साबुन उपलब्ध हैं जो अलग-अलग दावों के साथ आते हैं। इसके अलावा अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने के लिए भी जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस नहाने के साबुन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो कैसे है? उसकी क्वालिटी आपकी स्किन के लिए सही भी या नहीं? साबुन की क्वालिटी को देखने के लिए आपको उसके टीएफएम वैल्यू का पता होना चाहिए।
क्या टीएफएम वैल्यू? (What is TFM Value)
हर साबुन निर्माता कंपनी पैकेजिंग के साथ TFM Value की जानकारी देती है। टीएफएम का फुल फॉर्म टॉटल फैटी मैटर (Total Fatty Matter) है। इसके प्रतिशत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि साबुन की क्वालिटी कैसी है। आप साबुन के पैकेजिंग में ही टीएफएम वैल्यू को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Microwave यूज करते समय न करें ये 4 गलतियां
कितने प्रतिशत TFM Value के साथ होना चाहिए साबुन?
TFM Value के जरिए आप साबुन के क्वालिटी का पता कर सकते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के मुताबिक जिस साबुन में जितनी ज्यादा प्रतिशत के साथ TFM है, वो साबुन उतना ज्यादा अच्छा है। तीन ग्रेड में साबुन की क्वालिटी को बांटा गया है।
तीन ग्रेड में मिलते हैं साबुन
- Grade 1 Soaps TFM Value- कम से कम 76 प्रतिशत होना चाहिए।
- Grade 2 Soaps TFM Value- कम से कम 70 प्रतिशत होना चाहिए।
- Grade 3 Soaps TFM Value- कम से कम 60 प्रतिशत होना चाहिए।
कम टीएफएम वाले साबुन सही नहीं
मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के मुताबिक 60 प्रतिशत से कम टोटल फैटी मैटर यानी टीएफएम वाले साबुन नहाने के लिए नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल जानवरों को नहलाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बर्तन या कपड़े धोने के लिए भी 60% से कम TFM वैल्यू वाले साबुन इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की लिस्ट में टॉप पर Mysore Sandal है जबकि, ग्रेड में लास्ट में Lifebuoy Soap है। आप इस लिंक पर क्लिक करके Grade के साथ Soaps की TFM Value देख सकते हैं। नीचे दी गई वीडियो के जरिए आप टीएफएम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Buying Tips: कौन सा सोना खरीदना सबसे बेस्ट?
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
42 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines