Westlife food: देश में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है, लेकिन बावजूद इसके मैकडॉनल्ड (Mcdonald’s)की पैरंट कंपनी Westlife food का नेट प्रॉफिट गिर गया है और इसकी वजह से शेयर बाजार में Westlife food कंपनी के शेयर 7.7 फीसदी तक गिर गए हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल माना ये जा रहा था कि फेस्टिव सीजन में डिमांड चरम पर होती है, जिसकी वजह से सप्लाई बढ़ती है और कंपनी को मुनाफा ज्यादा होता है। पर यहां दिखाई उल्टा रहा है। कंपनी के शेयर 29.05 फीसदी से गिरकर 22.37 करोड़ रुपए पर आ गया है।
किस वजह से गिर रही है सेल
दरअसल पिछले 6 दिन से भारतीय शेयर बाजार लगतार गिर रहा था, लेकिन आज बाजार के अंदर तेजी देखी गई। पूरे दिन लोगों ने खरीदारी का माहौल बनाए रखा। पर मैकडॉनल्ड की पैरंट कंपनी Westlife food के शेयर गिर गए। उसके पीछे की वजह बताई जा रही है नेट प्रॉफिट गिरना। कंपनी के सीईओ का मानना है कि भारत में इस समय महंगाई दस्तक दे रही है। जिसकी वजह से लोग ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं। उसकी वजह है कि लोग अब बाहर खाना पसंद नहीं कर रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर यही है हालत
ये तो केवल भारत की बात रही। अगर वैश्विक स्तर पर भी देखें तो मैकडॉनल्ड के साथ डोमिनोज सभी की स्थिति यही है। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी नेट प्रॉफिट डोमिनोज का भी कम रहा है। देखने वाली बात रहती है कि क्या ये भारत में मंदी के संकेत हैं? या फिर एक इंडस्ट्री में ही मांग में कमी हुई है।
पिछले सीजन हुआ था कमाल
पिछले सीजन की बात करें तो फेस्टिव सीजन में बर्गर, पिज्जा की डिमांड में खासा इजाफा हुआ था, जिसकी वजह से Westlife food का प्रॉफिट जानदार था। आंकड़ों की बात करें तो 40 से 50 फीसदी ग्रोथ नेट प्रॉफिट में हुई थी।
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
2 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
3 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
15 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
17 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
18 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
20 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines