Vande Bharat vs Rajdhani: भारत सरकार लगातार भारतीय रेलवे को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए सरकार ने कई जरूरी बदलाव किए हैं। इसकी मदद से भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए गेम चेंजर के रूप में सामने आई है। फिलहाल चेन्नई में भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अपने फुल एसी स्लीपर कोच वाली ट्रेन को शुरू किया है, जिसमें बेहतर सुरक्षा सुविधाएं और वंदे भारत ट्रेनों के सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास इंटीरियर हैं।
बता दें कि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) 2018 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बना रही हैं। आज तक ICF ने इनमें से 77 ट्रेनों का निर्माण किया है, जो पूरे देश में चल रही हैं। ऐसे में टॉप क्लास सुविधा के साथ आने वाली नई एसी स्लीपर कोच वाली ट्रेन की तुलना राजधानी से की जा सकती है। यहां हम जानेंगे कि वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में से कौन सी बेहतर है?
राजधानी एक्सप्रेस क्या है?
राजधानी एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेन हैं, जिसमें आपको कंफर्ट के साथ प्रीमियम बेनिफिट्स मिलते हैं। इस ट्रेन में केवल एसी कोच ही होता है और पैसेंजर्स को खाने की भी सुविधा दी जाती है। राजधानी एक्सप्रेस नेटवर्क मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर और अहमदाबाद सहित कई प्रमुख शहरों में फैला हुआ है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत
सितंबर 2024 तक भारतीय रेलवे कुल 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं (51 ट्रेनें) ऑपरेट कर रहा है, जिसकी स्पीड मैक्सिमम 160 किमी/घंटा है। इसकी नई स्लीपर कोच ट्रेन देखने में चेयर कार ट्रेनों के समान ही हैं, लेकिन इनमें बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स के साथ सुधार किया गया है। ट्रेन की कोच में GFPR (ग्लास फाइबर प्रबलित पॉलीमर) पैनल, पॉलीयूरेथेन फोम कुशन के साथ एल्यूमीनियम एक्सट्रूजन बर्थ फ्रेम है , जो इसे टॉप इन-क्लास इंटीरियर में सबसे बेहतर बनाता है।
इन ट्रेनों में टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो-वैक्यूम वॉशरूम हैं और इसके स्लीपर में हर बर्थ के किनारे एक्स्ट्रा कुशनिंग भी हैं। इसके अलावा सभी कोच में ऑटोमेटिक डोर, GPS ऑडियो-विजुअल पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम और ऑन-बोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई की सुविधा मिलती है। इस ट्रेन में मॉड्यूलर पेंट्री, गर्म पानी के साथ शॉवर और सामान रखने का बड़ा कमरा मिलता है।
Vande Bharat
राजधानी एक्सप्रेस की खासियत
बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस देश की राजधानी को राज्य की राजधानियों या प्रमुख शहरों से जोड़ती हैं। इन ट्रेनों में एसी कोच ही होते हैं। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में तीन अलग-अलग कैटेगरी होती है। इसमें एसी फर्स्ट क्लास (1A), एसी 2-टियर (2T) और एसी 3-टियर (3T) शामिल हैं।
राजधानी एक्सप्रेस में पैसेंजर को खाना भी दिया जाता है। बता दें कि हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस इन ट्रेनों में सबसे अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेन है। वहीं दिल्ली और जम्मू तवी को जोड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस इन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में सबसे कम दूरी तय करने वाली ट्रेन है।
Rajdhani Express
इसके साथ ही कई राज्यों में केवल एक ही राजधानी एक्सप्रेस है। वहीं महाराष्ट्र और झारखंड दो ऐसे राज्य है, जिनके पास दो ऐसी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इस ट्रेन के साथ भी फ्री वाई फाई की सुविधा मिलती है। आम ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेनों का स्टॉपेज कम होता है।
यह भी पढ़ें – Winter Shopping: दिल्ली में सस्ते blanket के 5 मार्केट, जहां किलो के भाव से ‘लुट’ जाते हैं कंबल
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines