हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat Express: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर शुरू हो रही ट्रेन में रेलवे ने दिया ये खास फीचर! जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर

विज्ञापन

Vande Bharat Express: जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश (UT) में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भारतीय रेलवे की पहल जोरों पर चल रही है। विशेष रूप से निर्मित इस नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में एक यूनिक फीचर होगा। यह ट्रेन घाटी में समग्र आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देगी। ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

केंद्र शासित प्रदेश को अगले साल अपनी दूसरी नए जमाने की ट्रेन (नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद) मिलेगी। चेन्नई ICF ने एक बयान में कहा, ‘यह ट्रेन अगले साल शुरू की जाएगी।’

जम्मू-कश्मीर की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट

यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रूट पर चलेगी। इस साल की शुरुआत में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने UT में देश की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी। इसके लिए इंजीनियर USBRL प्रोजेक्ट के लंबित काम को पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की खास बातें

विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सभी लेटेस्ट सुविधाएं होंगी जैसा कि ऐसी अन्य ट्रेनों में लगाई गई है। हालांकि, इस ट्रेन में एक अनोखी सुविधा होगी। चेन्नई स्थित फैक्ट्री जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लिए वंदे भारत विकसित कर रही है, जिसमें डिब्बों के अंदर हीटिंग सुविधा के साथ-साथ पानी की लाइनों को ठंड से बचाने की सुविधा भी है।

‘मेक इन इंडिया’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक आदर्श उदाहरण है। इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन को यात्रियों के बीच काफी लोकप्रियता मिल रही है। वर्तमान में, यह देश की सबसे तेज ट्रेन है, जिसकी अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है, जबकि परिचालन गति 130 किमी प्रति घंटा है।

(Provigil)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें