UP Electricity Rate: यूपी वालों को दिवाली से पहले एक शानदार तौहफा मिलने जा रहा है। जल्द ही बिजली के दामों में कटौती की जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले महीने उपभोक्ता परिषद ने फ्यूल सरचार्ज के खिलाफ विरोध किया था, जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन फ्यूल चार्ज कम करने पर विचार कर रहा है। अगर इसे कम किया जाता है तो इसका सीधा फायदा यूपी की जनता को होना है। इससे प्रति यूनिट चार्ज में 18 से 69 पैसे की कमी आएगी।
किलो वॉट में होगा इतना फायदा
यूपी के गांवों में हर महीने 50 से 90 रुपये प्रति किलोवॉट इस कदम के बाद देखी जा सकती है। ये फायदा बिना मीटर वाले घरों पर भी लागू होगा। साथ में पावर कॉरपोरेशन का कहना है कि इसे 2023-24 की पहली तिमाही से लागू किया जाएगा। जिसका मतलब ये हुआ कि अप्रैल, मई, जून के लिए गए सरचार्ज को सरकार ग्राहकों को वापिस करेंगी। कुल मिलाकर 1055 करोड़ रुपये रिफंड किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Save Money: 50-30-20 के फॉर्मूले से रहेंगे टेंशन फ्री, होगी बचत ही बचत
अलग-अलग कैटेगरी बनाई गईं हैं
सरचार्ज में कमी के लिए अलग-अलग कैटेगरी को बनाया गया है। घरेलू बीपीएल के लिए 18 पैसे प्रति यूनिट, घरेलू सामान्य के लिए 26 से 34 पैसे प्रति यूनिट, व्यवसायिक के लि 34 से 48 पैसे प्रति यूनिट, किसानों के लिए 13 से 30 पैसे प्रति यूनिट और भारी उद्योगों के लिए 33 से 38 पैसे प्रति यूनिट की कमी की जा सकती है।
इतनी होगी महीने में बचत
अब बात आती है कि आखिर बचत कितनी होगी। मान लीजिए आपके यहां 2 किलोवॉट का कनेक्शन है, जिसमें सरकार 6.5 रुपए प्रति यूनिट रेट से बिल ले रही है। आप महीने में 200 यूनिट खर्च कर लेते हैं तो पहले 1300 रुपए का बिल आता था, अब इसके बाद 35 पैसे की कमी के बाद 1230 का बिल आएगा। यानी 70 रुपए का सभी फायदा आपको हो सकता है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
4 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines