Bank Locker: बैंक लॉकर आज हम सभी भारतीय की एक जरूरत बन गया है। यहां जरूरी दस्तावेजों से लेकर अपने आभूषणों तक हम सुरक्षित रखते हैं। लेकिन बैंक लॉकर की अगर चाबी खो जाए तो फिर क्या करें? ये सवाल ज्यादातर ग्राहकों के मन में आता है। जैसा आप जानते हैं कि एक चाबी बैंक के पास रहती है तो दूसरी चाबी ग्राहक के पास। दोनों को जब लॉकर में लगाया जाता है तब जाकर लॉकर खुलता है। ऐसे में अगर ग्राहक की चाबी खो जाए तो फिर समस्या से बचने के लिए क्या समाधान हो सकते हैं, इसके बारे में आपको इस आर्टिकल में जानकारी देते हैं।
चाबी खोने के बाद तुरंत करें ये काम
जैसे ही आपके बैंक लॉकर की चाबी खो जाए, तुरंत ही आप FIR दर्ज कराएं और इसकी जानकारी बैंकों को दें। अब बैंक के सामने दो ऑप्शन होते हैं, या तो लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाकर आपको दे दे। या फिर एक नया लॉकर आपके नाम पर इश्यू किया जाए। अमूमन बैंक नया लॉकर ही देते हैं क्योंकि डुप्लीकेट चाबी से कहीं ना कहीं सिक्योरिटी को खतरा रहता है। इसलिए पुराना लॉकर तोड़कर आपका सामान नए लॉकर में शिफ्ट कर दिया जाता है।
बैंक किस तरह से लॉकर को तोड़ता है?
अगला सवाल आता है कि बैंक लॉकर को तोड़ता कैसे है? अगर चाबी खोने के बाद बैंक को नया लॉकर ग्राहक को देना होता है तो ग्राहक बैंक को परमिशन देता है कि मेरा लॉकर मेरे सामने या फिर पीछे तोड़ा सकता है। जैसा आप जानते हैं कि जब लॉकर खोलते हैं तो वहां पर ग्राहक के साथ बैंक अधिकारी भी मौजूद होता है, दोनों के चाबी लगाने के बाद बैंक अधिकारी बाहर चला जाता है और ग्राहक अपना काम करता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
खोलने के जैसे ही लॉकर तोड़ने की प्रक्रिया को रखा जाता है। या तो ग्राहक वहां मौजूद रहेगा या फिर ग्राहक की लिखित परमिशन पर बैंक खुद ही लॉकर को तोड़ सकता है। लॉकर तोडने के बाद सारा सामान बैंक दूसरे लॉकर में शिफ्ट कर देता है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines