India Leadership Summit: यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के सालाना इंडिया लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार ने अगले 25 साल के विकास के लिए स्टेज तैयार कर दिया है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के चेयरमैन ने कहा कि भारत सरकार ने सिर्फ पांच साल के लिए नहीं बल्कि अगले 25 साल के लिए ग्रोथ का स्टेज तैयार कर दिया है। वैश्विक दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था इस शताब्दी के अंत में चीन की जीडीपी को भी पीछे छोड़ देगी।
ये भी पढ़ेंः बड़ा झटका! सरकार ने 50 फीसदी तक बढ़ाई इन 8 दवाओं की कीमत, लिस्ट देखें और कारण जानें
जॉन चैंबर्स ने कहा कि अगर आप भारत को देखें तो आने वाले सालों में क्या होने जा रहा है। मुझे लगता है कि इस शताब्दी के अंत में भारत की अर्थव्यवस्था चीन की जीडीपी से 100 प्रतिशत बड़ी होगी।
चैंबर्स ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्षेत्र में भारत की तरक्की की तारीफ करते हुए कहा कि इस सरकार ने शुरू के पांच वर्षों में अगले एक दशक के लिए ग्रोथ का स्टेज तैयार किया। फिर अगले पांच वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने का अद्भुत काम किया है। मुझे लगता है कि भारत सरकार ने अगले 25 वर्षों के लिए मंच तैयार कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः धड़ाम! तेल की कीमत में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
चैंबर्स ने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल एक विजन नहीं था, बल्कि एक रणनीतिक समझ थी, जिसमें तकनीक और एआई का लाभ उठाने पर फोकस था। इसमें समझ थी कि बाजार कहां जाएगा और भविष्य कैसा होगा। तो यह केवल सपना नहीं था। उन्होंने कहा कि 10 से 12 साल पहले भारत में बहुत कम स्टार्टअप थे, 2015 से 2022 तक स्टार्टअप में निवेश 15 गुना बढ़ा है। इसका असर आपको अगले 25 वर्षों में दिखाई देगा।
चैंबर्स ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति आय और जीवन स्तर किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ेगा। और शताब्दी के अंत तक भारत अमेरिका से 33 प्रतिशत बड़ा होगा। लेकिन सबसे पहली चुनौती योजनाओं को लागू करने की है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
3 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
6 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
12 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
14 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines