हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India US Trade Deal पर बोले द‍िग्‍गज, भारत की अर्थव्‍यवस्‍था, दोस्‍ती और व्‍यापार में होगा फायदा

भारत और अमेर‍िका के बीच हुए डील को भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के द‍िग्‍गज बहुत ही सकारात्‍मक रुख मान रहे हैं. आइये जानते हैं क‍ि अलग-अलग सेक्‍टर के एक्‍पर्ट्स का भारत और अमेर‍िका के इस संध‍ि के बारे में क्‍या कहना है.

विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच 2 फरवरी 2026 को हुआ ट्रेड डील ऐतिहासिक माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद इस समझौते की घोषणा की गई. इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले कुल प्रभावी टैक्स (Tariffs) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है. इसमें वह 25% का अतिरिक्त ‘जुर्माना’ भी शामिल है जो अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया था.इस डील का सीधा असर भारत की ऊर्जा नीति और रूस से तेल खरीद पर पड़ने वाला है. इस बारे में भारतीय अर्थ‍व्‍यवस्‍था की समझ रखने वाले द‍िग्‍गजों का क्‍या कहना है आइये जानते हैं:

India-US Trade Deal: ज्‍वेलरी, कपड़े, कार… भारत और अमेर‍िका के बीच ट्रेड डील से क्या-क्या होगा सस्ता?

आनंद राठी ग्रुप के डायरेक्‍टर संजीव सर्राफ इस बारे में कहते हैं क‍ि इस कदम से न केवल भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार होगा, बल्‍क‍ि दोनों देशों के बीच र‍िश्‍तों में सुधार भी होगा. इससे जियोपॉलिटिकल हालात को बेहतर होंगे.

विज्ञापन

इंटरनेशनल शिपिंग, शिपरॉकेट के सीईओ अक्षय गुलाटी ने अमेर‍िका भारत के इस ट्रेड डील को एमएसएमई के ल‍िए एक बहुत बड़ी सफलता बताई और कहा क‍ि ये डील MSME के ल‍िए राहत लेकर आया है. भारत के 5000 से ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट्स अपना सामान दूसरे देशों में भेजते हैं और उनके ल‍िए अमेर‍िका एक बड़ा बाजार है.

क्या होता है रेसिप्रोकल टैरिफ? आखिर भारत के आगे झुक ही गया अमेरिका, ट्रंप के ‘टैरिफ बम’ का निकल दम

विज्ञापन

काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सेंट्रल रीजन) के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी ने कहा क‍ि हमारे इलाके से 8000 करोड़ का एक्‍सपोर्ट क‍िया जाता है, ज‍िसमें से 2000 करोड़ अकेले अमेर‍िका को जाता है. टैर‍िफ बढ़ाने की वजह से 2000 करोड़ का ब‍िजनेस न‍िल हो गया और बेरोजगारी भी बढ़ गई. ऐसे समय में डील होना राहत देने वाली बात है. टैर‍िफ 18% होने के बाद अब दोबारा ब‍िजनेस रीगेन करने लगा है.

मुंबई से अशोक अजनारा ने कहा क‍ि ये भारत के ल‍िए बडी सफलता है. जेम्‍स ज्‍वेलरी से लेकर कर्टेन्‍स तक के कारोबार‍ियों को इससे फायदा होगा. बजट के बाद बाजार प्रेशर में था, लेक‍िन इस डील की खबर ने बाजार में उत्‍साह का प्रवाह क‍िया है.

विज्ञापन

मनोज के. गुप्ता (सीनियर डायरेक्टर इंजीनियरिंग हेड डिजिटल प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स) ने इस डील के बारे में कहा क‍ि इससे भारत और अमेरिका के आर्थ‍िक र‍िश्तों में सुधार होगा. टैर‍िफ 18% होने से एक्‍पोर्ट्स को फायदा होगा. उन्‍होंने कहा क‍ि अमेर‍िका और भारत के बीच का समझौता ग्‍लोबल ज‍ियोपॉल‍िट‍िक्‍स के ल‍िए भी मायने रखता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola