UPI Transactions Fail Reasons: आज के समय में ऑनलाइन लेनदेन को हर कोई अपना रहा है, जिसके लिए कहीं न कहीं यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। डिजिटल पेमेंट के लिए चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म क्यों न हो, लेकिन उसका माध्यम यूपाआई बन चुका है। हालांकि, कई बार पेमेंट के दौरान समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। कई बार यूपीआई ट्रांजैक्शन के दौरान लेनदेन में रोक आ जाती है। सरल भाषा में कहें तो लेनदेन प्रक्रिया फेल या फिर स्टक हो जाती है, तो ऐसे में हमें क्या करना चाहिए ये एक बड़ा सवाल रहता है।
बड़े काम का है यूपीआई
भारत में ऑनलाइन लेनदेन के लिए यूपीआई की एक अहम भूमिका है। इसके तहत सिर्फ ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया में तेजी नहीं है बल्कि सुरक्षा को भी ये सुनिश्चित करता है। यूपीआई की सर्विस का लाभ स्मार्टफोन के जरिए उठाया जा सकता है। खासतौर पर यूपीआई सुविधा का फायदा तब लगता है जब आपके पास वॉलेट न हो लेकिन आपके फोन में यूपीआई की सर्विस उपलब्ध हो।
ये भी पढ़ें- UPI Payments Tips: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल? तो इन 5 बातों का रखें ख्याल, वरना…
UPI transactions fail होने पर क्या करें?
- अपनी यूपीआई की डेली लेनदेन सीमा करें चेक- वर्तमान में डेली UPI लेनदेन की सीमा ₹1 लाख निर्धारित है।व्यापारियों को भुगतान और पीयर-टू-पीयर (पी2पी) ट्रांसफर भी इस लेनदेन में शामिल है।
- कई बैंक अकाउंट से यूपीआई आईडी का लिंक होना- यूपीआई पेमेंट फेल होने के पीछे का कारण एक बैंक सर्वर के अंदर भीड़भाड़ होना भी हो सकता है। अगर आपकी यूपीआई आईडी कई बैंक अकाउंट से लिंक है तो लेनदेन प्रक्रिया में समस्या आ सकती है।
- सही UPI PIN को करें एंटर- कई बार गलत यूपीआई पिन को एंटर करने से भी ट्रांजैक्शन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर बार-बार यूपीआई पिन गलत बताया जाए तो इसे रिसेट करना ही एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- सही संख्या और कोड की करें जांच- यूपीआई पेमेंट करने से पहले बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की सही से जांच कर लें। आईएफएससी कोड या अकाउंट नंबर गलत होने से भी पेमेंट नहीं हो पाती है। जबकि, अगर आप सही से चेक नहीं करते और ट्रांजैक्शन कर देते हैं तो किसी और के खाते में भी पैसा जा सकता है। इसलिए लेनदेन के दौरान सावधानी जरूर बरतें।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
59 mins agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
3 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
5 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
6 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
7 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
7 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
8 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines