UPI Payments on Voice Commands: NPCI ने करोड़ों लोगों की पसंद लोकप्रिय पेमेंट प्लेटफॉर्म UPI को लेकर संवादात्मक लेनदेन (conversational transactions) सहित कई नए पेमेंट विकल्प लॉन्च किए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI ) द्वारा प्रोडक्ट के लॉन्च की घोषणा की।
सबसे खास प्रोडक्ट्स में से एक है हेलो! UPI जो उपयोगकर्ताओं को हिंदी और अंग्रेजी में ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और IoT उपकरणों के माध्यम से वॉयस-इनेबल UPI पेमेंट करने में सक्षम करेगा। यानी की आप अब बोलकर भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर जल्द ही कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
दूसरा फीचर ये है
NPCI ने कहा कि क्रेडिट लाइन ऑन UPI फैसिलिटी ग्राहकों को UPI के माध्यम से बैंकों से पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।
वहीं, उपयोगकर्ता एक और नए प्रोडक्ट LITE X का भी उपयोग कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि इसके जरिए आप ऑफलाइन भी पैसे भेजने में सक्षम होंगे और साथ ही प्राप्त भी कर सकेंगे।
इसके अलावा, कन्वेंशनल स्कैन-एंड-पे मेथड के अलावा, UPI टैप एंड पे फैसिलिटी, ग्राहकों को अपना पेमेंट पूरा करने के लिए व्यापारी स्थानों पर नियर फील्ड कम्युनिकेशन- (NFC) सक्षम क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने की अनुमति देगी।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines