UPI Payment: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, नवंबर में दो दिन बैंक के ग्राहक यूपीआई सर्विस का यूज नहीं कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार बैंक के सिस्टम में मेंटेनेंस के चलते लोगों को ये असुविधा होगी।
इस बारे में एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। इसके अलावा लोगों के रजिस्टर्ड मेल और मोबाइल नंबर पर भी सूचना दी जा रही है। इसका असर बैंक के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा।
इन दो दिन 5 घंटे पेमेंट नहीं होगी
5 नवंबर को 12.00 am से लेकर 02.00 am तक 2 घंटे के लिए और फिर 23 नवंबर को 12.00 am से लेकर 03.00 am तक 3 घंटे के लिए बैंक की यूपीआई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान एचडीएफसी बैंक मोबाइल ऐप, मोबिक्विक, पेटीएम, फोनपे, गूगल पे जैसे यूपीआई के जरिए न एचडीएफसी बैंक के ग्राहक न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही प्राप्त कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: SBI समेत इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड के लिए हुए खास अपडेट, RBI ने पेश किया नया फ्रेमवर्क
सेविंग्स अकाउंट के साथ-साथ रुपे कार्ड भी होगा बाधित
इन दो दिन एचडीएफसी बैंक के करेंट और सेविंग्स अकाउंट के साथ-साथ रुपे कार्ड पर भी किसी तरह के फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल यूपीआई लेन-देन नहीं होगा। जानकारी के अनुसार हर साल यूपीआई से ट्रांजैक्शन बढ़ाता जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर 2024 में डेली एवरेज ट्रांजैक्शन की 53 करोड़ 50 लाख था जबकि रोजाना औसतन 75801 करोड़ रुपए की राशि यूपीआई से ट्रांसफर की गई थी।
2016 में शुरू हुआ था UPI पेमेंट
बता दें 2016 में सरकार ने यूपीआई पेमेंट सेवा शुरू की थी। बताया जा रहा है कि चालू होने के बाद अक्टूबर 2024 में सबसे ज्यादा यूपीआई ट्रांजैक्शन हुई है। आंकड़ों देखें तो अक्टूबर 2024 में देश में 23.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 16.58 अरब लेन-देन हुए।
ये भी पढ़ें: YEIDA Built-Up Housing Scheme: 1200 फ्लैट्स के लिए कैसे करें आवेदन? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
14 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
15 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines