UPI Payment New Charges: 1 अप्रैल से प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) जैसे ऑनलाइन वॉलेट या प्री-लोडेड गिफ्ट कार्ड आदि के माध्यम से किए गए 2,000 रुपये से अधिक के किसी भी UPI लेनदेन पर इंटरचेंज शुल्क लगेगा। बता दें कि इंटरचेंज शुल्क पेमेंट सर्विस प्रदाताओं जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगल पे आदि द्वारा वॉलेट जारीकर्ताओं जैसे बैंकों, पेमेंट बैंकों आदि को भुगतान किया जाने वाला शुल्क है। यह शुल्क लेन-देन को स्वीकार करने, संसाधित करने और अधिकृत करने की लागत को कवर करने के लिए लगाया जा रहा है।
काम की बात
यह शुल्क बैंक और प्रीपेड वॉलेट के बीच व्यक्ति-से-व्यक्ति लेनदेन या व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन के लिए लागू नहीं होगा। इसका मतलब है कि यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आपको अभी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आसान भाषा में कहें तो ग्राहकों पर लेन-देन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया जा रहा है।
PPI के माध्यम से किए गए 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन के लिए, 1.1 प्रतिशत का इंटरचेंज शुल्क होगा और फिर वॉलेट लोडिंग शुल्क लगेगा।
तो पेटीएम या ओला फाइनेंशियल सर्विसेज आदि जैसे प्री-पेड उपकरणों के जारीकर्ता को वॉलेट लोडिंग शुल्क के रूप में प्रेषक बैंक को 15 आधार अंक का भुगतान करना होगा। यह खाताधारक के बैंक खाते से जाएंगे, यदि लेन-देन 2,000 रुपये से अधिक होता है तो।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने निर्दिष्ट किया है कि इंटरचेंज दरें व्यापारियों के प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग होंगी। विशिष्ट उद्योगों के लिए, शुल्क लेनदेन मूल्य के 0.50 प्रतिशत से लेकर 1.10 प्रतिशत तक होता है।
कहां लगेगा सबसे अधिक चार्ज
उदाहरण के लिए, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट का उपयोग करके ईंधन स्टेशनों के लिए किए गए UPI भुगतान में 0.5 प्रतिशत का इंटरचेंज होगा, UPI का उपयोग करके भुगतान किए गए शिक्षा शुल्क के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लेनदेन पर 0.70 प्रतिशत कैप होगा। एनपीसीआई ने हालांकि कहा है कि इस साल 30 सितंबर या उससे पहले इस कीमत की समीक्षा की जाएगी।
आसान भाषा में समझें
उदाहरण के लिए: यदि आपके पास ICICI बैंक का खाता है और आप पेटीएम वॉलेट का उपयोग करते हैं। अब अगर आप अपने बैंक से अपने वॉलेट में 5,000 रुपये लोड करते हैं, तो पेटीएम को ICICI बैंक को वॉलेट लोडिंग शुल्क के रूप में 15 आधार अंक का भुगतान करना होगा।
व्यापारी पर लगेगा 1.1 फीसद का चार्ज
मान लीजिए कि अब आप अपने पेटीएम वॉलेट के माध्यम से यूपीआई का उपयोग कर एक लैपटॉप खरीदने के लिए एक रिटेलर के पास जाते हैं। इसमें बैंक या पेमेंट प्रदाता जिसने खुदरा विक्रेता को अपने प्लेटफॉर्म पर एक व्यापारी के रूप में नोट किया है तो तब लेनदेन की सुविधा के लिए पेटीएम वॉलेट को इंटरचेंज शुल्क के रूप में 1.1 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। तो ऐसे में बैंक पेटीएम जैसे प्लेटफोर्म से पैसा लेगा और पेटीएम व्यापारियों पर शुल्क लगाएगा।
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
28 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 day agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines