UPI Payment Cashback Offers: क्या आप भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं? तो जाहिर है कि इसके लिए आप डिजिटल पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते होंगे। ऑनलाइन बैंकिंग के अलावा आपके लिए भी डिजिटल पेमेंट ऐप्स सबसे आसान और फायदेमंद होंगे। तरह-तरह के बैंक और डिजिटल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर से पेमेंट करने के दौरान कैशबैक का फायदा दिया जाता है। हालांकि, सभी टर्म्स एंड कंडीशन्स के साथ होते हैं। अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करते हैं तो अब आपको 7500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
जी हां, डीसीबी बैंक (DCB Bank) की ओर से अपने ग्राहकों को बेस्ट यूपीआई कैशबैक ऑफर्स (Best UPI Cashback Offers) दिया जा रहा है। बैंक ने हैप्पी सेविंग्स अकाउंट (Happy Savings Account) लॉन्च किया है, जिसके जरिए UPI लेनदेन करने पर ग्राहकों को 7500 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
कैसे मिलेगा 7500 रुपये तक के कैशबैक का फायदा?
DCB Bank के मुताबिक ग्राहकों को यूपीआई पेमेंट करने के दौरान 7500 रुपये तक के कैशबैक मिलेगा, लेकिन सिर्फ डेबिट ट्रांजैक्शन पर फायदा मिल सकता है। कंपनी की ओर से हैप्पी सेविंग्स अकाउंट या यूपीआई डेबिट पेमेंट के दौरान ही फाइनेंशियल ईयर में 7500 रुपये का फायदा मिलेगा।
कितने रुपये तक की पेमेंट करनी जरूरी?
फाइनेंशियल ईयर में 7500 रुपये तक का कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 500 रुपये का डेबिट ट्रांजैक्शन करना होगा। जबकि, खाते में कम से कम 25000 रुपये तक का बैलेंस होना जरूरी है। तीन महीने में किए गए ट्रांजैक्शन और तीन महीने के बाद बैंक खाते में जमा राशि के मुताबिक कैशबैक मिलेगा। खाताधारकों को प्रतिमाह सबसे ज्यादा 625 रुपये और सालाना 7500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
ये भी पढ़ें- PNB ने बढ़ाया FD Rate, जानिए
क्या पुराने ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
अगर आप डीसीबी बैंक के पुराने ग्राहक हैं तो कैशबैक की सुविधा का फायदा आप भी उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने खाते को हैप्पी सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की सुविधा अन्य बैंकों की ओर से भी अपने ग्राहकों को दी जाती है।
कोटक बैंक अपने ग्राहकों को ActivMoney के तहत (Kotak ActivMoney Savings Account) 7 प्रतिशत ब्याज का फायदा देता है, जिसमें कम से कम 25000 रुपये जमा होने चाहिए। दरअसल, इसमें एफडी जैसे ब्याज दरों का फायदा मिलता है। स्कीम के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से क्या Surname बदलना जरूरी?
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
5 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines