UPI Big Update 2023: आज के समय में कई लोग 1 रुपए का भी पेमेंट UPI के जरिए करते हैं। UPI जबसे आया है तभी से आम आदमी के लिए आसानी हो गई है। खुले पैसे रखने कि परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिला है। इसलिए NPCI भी चाहता है कि UPI से पेमेंट आसानी से होता जाए। इसलिए जो UPI पिछले 1 साल से इनएक्टिव है, जिनसे पेमेंट नहीं किया गया है, उन्हें अब बंद कर दिया जाएगा।
ये UPI आईडी हो जाएंगी बंद
NPCI यानी National Payments Corporation of India ने 31 दिसंबर 2023 से ने उन आईडी को बंद करने का फैसला कर लिया है, जिससे 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। NPCI का ये आदेश अगले साल से लागू होगा।
क्यों लिया है NPCI ने ये फैसला
दरअसल NPCI चाहती है कि UPI के लेनदेन पहले से और भी सेफ हों। आईडी कम होने से कहीं ना कहीं बैंक के लिए मैनेज करना आसान रहेगा। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि गलत ट्रांसफर पैसे हो जाते हैं, फिर ग्राहकों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तीसरी बात ये कि गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना। अब फालतू की आईडी कम होंगी तो हैकिंग भी अपने आप कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bank Account में जीरो बैलेंस होने पर नहीं लगेगा जुर्माना! क्या कहता है RBI का नियम?
अगस्त में बना दिया था शानदार रिकॉर्ड
अगस्त 2023 में UPI ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया था। दरअसल अपने 7 साल के इतिहास में एक महीने के अंदर 1 हजार करोड़ लेनदेन हुए थे। अभी तक का ये सबसे बड़ा महीना रहा था। और अब जब फेस्टिव सीजन है तो उम्मीद की जा रही है कि इस महीने भी UPI रिकॉर्ड बना सकता है।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
23 mins agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 hr agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
6 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
6 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
7 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
7 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
10 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines