UPI-ATM Launched: भारत का पहला UPI-ATM बीते दिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से हिताची पेमेंट सर्विसेज (Hitachi Payment Services) ने लॉन्च किया। इसे व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में शुरू किया गया। इससे बिना किसी परेशानी के कैश निकाला जा सकेगा। वहीं, फिजिकल ATM ले जाने की भी आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
यह एक ऐसा अनुभव प्रदान करेगा जो कुछ बैंकों के ग्राहकों को ‘QR-based cashless withdrawals’ का आनंद लेने की अनुमति देगा।
लाइव मिंट की एक रिपोर्ट में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के हवाले से कहा गया है, हम एटीएम लेनदेन के लिए इस अभिनव और ग्राहक-अनुकूल वृद्धि के साथ ग्राहकों को सशक्त बनाने में प्रसन्न हैं। ‘UPI ATM’ का लॉन्च पारंपरिक एटीएम में यूपीआई की सुविधा और सुरक्षा को सहजता से एकीकृत करके बैंकिंग सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह नई सुविधा भारत के दूरदराज के इलाकों में भी फिजिकल कार्ड की आवश्यकता के बिना नकदी तक त्वरित पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है।’
यह कैसे काम करता है?
UPI-ATM सर्विस को इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) के रूप में भी जाना जाता है। यह बैंकों के ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करेगा है जो यूपीआई का उपयोग किसी भी एटीएम से नकदी निकालने के लिए कर रहे हैं (जो यूपीआई-एटीएम कार्यक्षमता का समर्थन करता है) वह भी अब फिजिकल कार्ड की आवश्यकता के बिना।
UPI-ATM से नकदी कैसे निकाले?
- वह राशि चुनें जिसे आप निकालना चाहते हैं।
- आपके द्वारा चुनी गई राशि से जुड़ा UPI QR कोड दिखाया जाएगा।
- क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए अपने यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करें।
- लेनदेन की पुष्टि के लिए अपना यूपीआई पिन डालें।
- अब आपका कैश बाहर आ जाएगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
28 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines