Union Budget 2024 Live Streaming: भले ही लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट को पेश कर दिया गया हो, लेकिन सभी की निगाहें पूर्ण बजट पर हैं। सिर्फ नजरें ही नहीं बल्कि आगामी केंद्रीय बजट से कई सारी उम्मीदें भी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) द्वारा अपना रिकॉर्ड बनाते हुए 7वीं बार बजट पेश किया जाने वाला है। चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट को चुनाव की वोटिंग से पहले पेश किया जाता है और पूर्ण बजट 2024 भी पेश होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि मोदी सरकार 3.0 द्वारा पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2024-25 को किस दिन, किस समय, कब और कहां से लाइव देखा जा सकता है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश होगा 7वां बजट
केंद्रीय बजट 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई, मंगलवार को पेश (Union Budget Date and Time) किया जाएगा। संसद में सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण द्वारा अपने कार्यकाल का 7वां केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। अंतरिम बजट के दौरान आधा बजट पेश किया गया लेकिन आम लोगों के लिए कुछ राहत भरी घोषणा नहीं रही लेकिन पूर्ण बजट से उम्मीदें है कि आम लोगों के लिए कुछ खास मिल सकता है।
कब और कहाँ देखना है Budget Live Streaming 2024?
आप केंद्रीय बजट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग न्यूज 24 चैनल (News 24 Channel) पर देख सकते हैं। इसके अलावा हिन्दी (News 24 Hindi) और न्यूज 24 की अंग्रेजी (News 24 English) की वेबसाइट पर लाइव अपडेट भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सरकारी चैनलों के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप दूरदर्शन चैनल (Doordarshan channel), संसद टीवी (Sansad TV) और दूरदर्शन की ऑफिशियल यूट्यूब चैनल्स (Doordarshan YouTube channel) पर बजट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मिडिल क्लास को क्यों है इस बजट में राहत मिलने की उम्मीद? ये हैं 5 कारण
कहां से मिलेगी बजट 2024 के पूरे दस्तावेज की पीडीएफ फाइल?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले 7वें बजट में काफी कुछ खास देखने को मिल सकता है। अगर आप बजट की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएं तो इसकी पीडीएफ को आप डाउनलोड कर सकते हैं। बजट 2024 के पूरे दस्तावेज की पीडीएफ फाइल को आप दो भाषा- हिन्दी और अंग्रेजी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको केंद्रीय सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें- इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है? पहली बार कब पेश हुआ था…
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
7 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
7 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines