हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अब इस बैंक ने FD पर घटा दिया ब्याज, सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट में भी बदलाव

जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज पर कैंची चला रहे हैं। कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं, इस वजह से FD पर होने वाली कमाई अब पहले के मुकाबले कम रह गई है।

विज्ञापन
Fixed Deposit Interest Rate

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कमी करने वाले बैंकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब लिस्ट में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) का नाम भी जुड़ गया है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की चुनिदा अवधि वाली FD पर ब्याज दरों में 20 आधार अंकों (BPs) तक की कटौती की है। इसके साथ ही बैंक ने अपने बचत खातों (Saving Account) की ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। संशोधित ब्याज दरें 24 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गई हैं।

इन बैंकों ने 2 बार चलाई कैंची

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक सहित कई बैंकों ने अप्रैल 2025 में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में कटौती की है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक जैसे कुछ बैंकों ने 9 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी की बैठक के बाद अपने डिपॉजिट रेट्स में दो बार कटौती की है। यानी इन बैंकों के ग्राहकों को अधिक झटका लगा है। बता दें कि RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से बैंक लोन सस्ते कर रहे हैं और डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को घटा रहे हैं।

ये हैं रिवाइज्ड FD रेट्स

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों को 18 महीने की अवधि वाली FD के लिए 8.05% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि पहले यह पहले 8.25% थी। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि वाली FD पर सालाना 8.55% की दर से ब्याज दिया जाता है। पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.75% थी। इसी तरह, 12 महीने से अधिक लेकिन 18 महीने से कम पीरियड वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब ब्याज दर 8.10% से घटकर 7.90% हो गई है। 18 महीने 1 दिन से लेकर 990 डेज वाली FD पर इंटरेस्ट रेट्स 7.75% है।

बचत खातों पर ब्याज

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 अप्रैल से अपने बचत खाते की ब्याज दरों और बैलेंस स्लैब में भी संशोधन किया है। बचत खाते पर ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है कि आपके खाते में कितना बैलेंस है। अगर आपके खाते में 1 लाख रुपये तक का बैलेंस है, तो बैंक आपको 3% प्रति वर्ष ब्याज देगा। अगर बैलेंस 1 लाख रुपये से अधिक, लेकिन 5 लाख रुपये से कम है, तो ब्याज दर बढ़कर 5.00% प्रति वर्ष हो जाएगी। इसी तरह, 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6.25% प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा है। 10 से 50 लाख के बैलेंस पर ब्याज 7.25% और 50 लाख से अधिक पर 7.50% है।

यह भी पढ़ें – Gold या Stock Market, अब कहां निवेश रहेगा फायदे का सौदा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें