UDAN Yatri Cafe: एयरपोर्ट और थिटेयर में एक बात कॉमन है, फूड आइटम्स की रिकॉर्ड तोड़ कीमतें। फिल्म की टिकट से ज्यादा खर्चा तो पॉपकॉर्न खरीदने में ही हो जाता है। इसी तरह, एयरपोर्ट पर मिलने वाले खाने के दाम भी होश उड़ा देते हैं। ऐसे में यदि आपसे कहा जाए कि हवाईअड्डे पर केवल 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिल रहा है, तो क्या आप यकीन करेंगे? आपको भले ही यकीन न हो, लेकिन यह सच है।
हिट हुआ प्रयोग
देश का पहला ‘किफायती’ एयरपोर्ट फूड आउटलेट पर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर है, जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पहले एक महीने में ही रोजाना लगभग 900 ग्राहक आए हैं। यानी सरकार का यह प्रयोग हिट साबित हुआ है। इस किफायती कैफे की शुरुआत नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के साथ मिलकर दिसंबर 2024 में की थी।
यह भी पढ़ें – विज्ञापन पर खर्चा किए बगैर Zerodha को कैसे मिली सक्सेस? Nithin Kamath ने समझाया
यात्रियों ने की थी शिकायत
दरअसल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाईअड्डे को लेकर यात्रियों ने शिकायत की थी कि यहां बाहर के मुकाबले खाना-पीना 200% से अधिक महंगा है। इसके मद्देनजर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई। खुलने के साथ ही यह कैफे हिट हो गया और रोज करीब 900 ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं। कैफे में मिलने वाले फूड आइटम्स इतने सस्ते हैं कि लोगों को कई बार यकीन ही नहीं होता।
बेहद मामूली दाम
UDAN Yatri Cafe नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में है। यहां, चाय और पानी की बोतल केवल 10 रुपये में मिलती है। जबकि कॉफी, मिठाई और समोसा की कीमत सिर्फ 20 रुपये है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने AAI के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है, लेकिन इसे प्राइवेट कंपनी द्वारा ऑपरेट किया जाता है।
रिस्पांस से खुश हुए मंत्री
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, जिन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को इस कैफे का उद्घाटन किया था, ‘उड़ान यात्री कैफे’ को मिल रहे रिस्पांस को लेकर बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, जिस दिन से मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में शपथ ली है, मेरा मिशन हर भारतीय के लिए हवाई यात्रा को अधिक किफायती और सुलभ बनाना है। कोलकाता हवाई अड्डे का उड़ान यात्री कैफे उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines