TRAI Action on Fake calls Ban Numbers: फर्जी कॉलों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाही कॉलों और अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर काट दिए हैं और 50 फर्मों की सर्विस बंद कर दी हैं।
TRAI ने पाया है कि वर्ष 2024 की पहली छमाही में बिना रजिस्ट्रेशन वाली टेलीमार्केटिंग फर्मों के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस बढ़ते मुद्दे पर लगाम लगाने के लिए ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों को कड़े निर्देश जारी किए थे और अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग फर्मों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा था। इस कार्रवाई से लोगों को फर्जी कॉलों से निजात मिलने की उम्मीद है।
मामले पर ट्राई ने क्या कहा?
वहीं, इस मामले पर ट्राई का कहना है कि फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए 13 अगस्त, 2024 को सभी प्रोवाइडर्स को स्ट्रिक्ट एक्शन लेने के लिए कहा गया था और बिना रजिस्ट्रेशन कराए टेली मार्केटिंग फर्मों पर तुरंत लगाम लगाने के निर्देश दिए थे।
फर्जी कॉल की शिकायत कहां करें?
अगर आप फर्जी कॉल से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो चिंता न करें। भारत सरकार ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं। आप इन तरीकों से शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
साइबर क्राइम पोर्टल
भारत सरकार का साइबर क्राइम पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) फर्जी कॉल सहित सभी तरह के साइबर अपराधों की शिकायत के लिए एक केंद्रीय प्लेटफॉर्म है। यहां आप अपनी शिकायत डिटेल्स से दर्ज कर सकते हैं, जिसमें कॉल का टाइम, नंबर, और कॉलर द्वारा की गई बातचीत शामिल है। यह पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है और आपकी शिकायत सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचती है।
ये भी पढ़ें : Jio का भी खेल खत्म? Elon Musk ले आए X TV App; नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का क्या होगा?
संचार साथी पोर्टल
अगर आप फर्जी कॉल या मैसेज से परेशान हैं तो सरकार का संचार साथी पोर्टल एक अच्छा ऑप्शन है। यह पोर्टल खास तौर से टेलीकॉम से जुड़े फ्रॉड मामलों के लिए बनाया गया है। यहां आप स्पैम कॉल, अनचाहे मैसेज और अन्य संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह शिकायत दर्ज करवाने का फास्ट तरीका है और आपको इससे तुरंत सहायता मिल सकती है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
5 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines