Top 5 Fraud Message: डिजिटल होते हुए समय में खुद को सेफ रखना बेहद ही मुश्किल होता है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर इसे आसान बनाया जा सकता है। साइबर फ्रॉड के केस 4 गुना स्पीड से बढ़े हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 5 सवालों के बारे में बताते हैं, जिसमें अमूमन आम आदमी फंस कर रह जाता है। अपनी सारी जानकारी हैकर्स के साख साझा कर देता है।
1. कार्ड हो गया है बंद, लिंक पर क्लिक करके दुबारा एक्टिव करें
सबसे आसान तरीका है कि लोगों को डराएं और अकाउंट खाली कर लें। आपके पास भी इस तरह के कॉल और मैसेज जरूर आए होंगे, जिसमें कार्ड को एक्टिव कराने की बात की गई होगी। इसके लिए आपको एक बात ध्यान में रखना होगी कि कार्ड एक्टिव करने के लिए आपको बैंक जाना होगा, ऐसे कॉल पर कार्ड एक्टिव नहीं होते हैं।
2. X स्कीन का उठाएं लाभ, बन जाएंगे मालामाल
लोगों को लुभावन स्कीम में फंसा कर, पैसे का लालच दिखाकर सारी जानकारी ले ली जाती है। जैसे किसी X स्कीम के बारे में बताया जाता है, और लिंक पर फॉर्म भरने के बहाने से सारी डिटेल्स अकाउंट की ले ली जाती है। इसलिए ऐसी किसी भी स्कीम से बच कर रहें। स्कीम लेने से पहले एक बार उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।
3. क्रेडिट कार्ड, लोन के चक्कर में ना फंसे
कोविड के बाद से लोन लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे फेक लोन वालों को एक शानदार मौका मिल गया है। लोन के बहाने से अकाउंट डिटेल्स के साथ फोन का भी सारा डेटा ले लिया जाता है। ऐसे में अगर लोन की कभी आवश्यकता हो तो बैंक के साथ किसी NBFC से ही लोन लें।
यह भी पढ़ें- अडानी को लगा एक और झटका! कई कंपनी जा सकती हैं हाथ से
4. लॉटरी का लालच पड़ेगा महंगा
लॉटरी के बहाने से भी सारी जानकारी हासिल की जाती है। हालांकि अब ये तरीका पुराना हो गया है। लेकिन फिर भी 1 से 2 फीसदी केस साइबर क्राइम में दर्ज किए जा रहे हैं। इसलिए किसी भी ऐसे लालच में ना फंसे, अगर आपने कोई लॉटरी निकाली भी है तो उसके लिए वहीं पता करें, जहां से ली गई थी।
5. लिंक पर क्लिक करें और X पार्टी को मजबूत करें
ये तरीक एकदम नया है। इसमें फोन पर मैसेज आता है, मैसेज के साथ लिंक होती है। जिसमें लिखा होता है कि अपनी X पार्टी को मजबूत करने के लिए दी हुई लिंक पर वोट दें। ऐसा करने से उस पार्टी पर तो कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन हां आपकी जानकारी उस हैकर्स के साथ शेयर हो जाती है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines